फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP announced election in-charges for four states; MP's responsibility to Bhupendra Yadav

BJP: चार राज्यों के चुनाव प्रभारी नियुक्त; MP का प्रभार भूपेंद्र यादव और राजस्थान का जिम्मा प्रहलाद जोशी को

Fri, 07 Jul 2023 04:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 07 Jul 2023 04:45 PM IST
सार

BJP: भाजपा ने चार राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों का एलान कर दिया है। भाजपा ने राजस्थान की जिम्मेदारी प्रहलाद जोशी को सौंपी है। इसके अलावा ओपी माथुर  को छत्तीसगढ़, भूपेंद्र यादव को मध्य प्रदेश और प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना का प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन
BJP announced election in-charges for four states; MP's responsibility to Bhupendra Yadav
BJP - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा ने शुक्रवार को चार राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों का एलान कर दिया है। पार्टी ने राजस्थान की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को सौंपी है। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता ओपी माथुर को छत्तीसगढ़, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मध्य प्रदेश और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना का प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन


पार्टी के एक बयान में कहा गया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर को क्रमश: तेलंगाना और छत्तीसगढ़ का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और हरियाणा के नेता कुलदीप बिश्नोई राजस्थान चुनाव के लिए सह-प्रभारी होंगे, और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया छत्तीसगढ़ के लिए सह-प्रभारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मध्य प्रदेश के लिए सह-प्रभारी होंगे, जबकि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को तेलंगाना के लिए इसी तरह की जिम्मेदारी दी गई है। मिजोरम के साथ ही सभी चार राज्यों में अक्तूबर-नवंबर में चुनाव होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed