फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP angry to his leaders

सेल्फी विवाद के बाद बीजेपी नेतृत्व ने पार्टी नेताओं को सोच-समझ कर बोलने की दी हिदायत

Tue, 19 Apr 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Apr 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
BJP angry to his leaders

 सूखे की मार झेल रहे राज्यों में दौरे के क्रम में मंत्रियों और नेताओं की ओर से बढ़ती जा रही लापरवाही से भाजपा नेतृत्व नाराज है। सोमवार को महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे की लातूर में सूखे की सेल्फी मामले के तूल पकड़ने के मद्देनजर पार्टी नेतृत्व ने सूखा प्रभावित राज्यों की इकाइयों को खास सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


नेतृत्व ने राज्य इकाइयों से पूरी तरह से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि सूखा मामले में नेताओं की ओर से न केवल संवेदनशीलता बरती जाए, बल्कि बयान भी सोच समझ कर दिया जाए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र सरकार के ही मंत्री एकनाथ खडसे के लिए लातूर में ही शुक्रवार को अस्थायी हैलीपेड पर दस हजार लीटर पानी बहाया गया था। इसके बाद कर्नाटक के पार्टी अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा शनिवार को सूखाग्रस्त क्षेत्रों के दौरे के लिए एक करोड़ की कीमत वाली कार के इस्तेमाल से विवादों में घिरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा भले ही सार्वजनिक तौर पर सूखे पर सेल्फी विवाद मामले में पंकजा का बचाव कर रही हो, मगर पार्टी नेतृत्व अंदरखाने अपने मंत्रियों और क्षत्रपों की ओर से की गई गलतियों से नाराज है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि पंकजा की सेल्फी पर विपक्ष ही नहीं शिवसेना की ओर से भी हमला झेलने के बाद नेतृत्व ने सूखा प्रभावित राज्यों की इकाइयों को भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न होने देने की सख्त हिदायत दी है।


राज्य इकाई को कहा गया है कि नेताओं को सूखे पर बोलने से पहले खास हिदायत दें। उन्हें आगाह करें कि उनके बयानों से सूखा पीड़ितों के प्रति संवेदनहीनता न दिखे। गौरतलब है कि खडसे, येदियुरप्पा और पंकजा मामले में कांग्रेस के साथ-साथ शिवेसना ने भी निशाना साधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed