{"_id":"591530c74f1c1ba74a8516af","slug":"bjp-and-palaniswami-camp-within-aiadmk-entered-into-a-pact-to-end-political-stalemate-in-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु के राजनीतिक उठापटक में भाजपा देगी पलानीसामी का साथ!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु के राजनीतिक उठापटक में भाजपा देगी पलानीसामी का साथ!
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Fri, 12 May 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
ई पलानीसामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन के बाद शुरू हुए राजनीतिक गतिरोध को खत्म करने के लिए ऐसा लग रहा है कि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ एआईएडीएमके के अंदर भाजपा और ई पलानीसामी गुट ने समझौता किया है।
विज्ञापन
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक वरिष्ठ भाजपा नेता वनाथी श्रीनिवासन को उनकी पार्टी ने राज्य सरकार के साथ संबंध मजबूत करने के लिए और ओ पन्नीरसेल्वम गुट के खतरों से निपटने के लिए कहा है।
विज्ञापन
श्रीनिवासन ने कहा कि हम राज्य सरकार की मदद के लिए तैयार हैं। हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री लोगों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करें। बता दें श्रीनिवासन और मुख्यमंत्री ई पलानीसामी तमिलनाडु के एक ही क्षेत्र से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
भाजपा के लिए ये आगामी राष्ट्रपति चुनाव में पलानीसामी को सहयोगी बनाने का एक अवसर है। श्रीनिवासन ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए हम आने वाले दिनों में एआईएडीएमके से समर्थन लेने के बारे में विचार करेंगे।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दृष्टिकोण से ये सरकार 4 साल का अपना कार्यकाल पूरा कर पाएगी इस पर भी प्रश्नचिन्ह है। एआईएडीएमके में विभाजन और टीटीवी दिनाकरन की गिरफ्तारी के बाद कुछ ऐसी परिस्थितियां बन रही हैं जो भाजपा के द्वारा नहीं बल्कि खुद उनके द्वारा ही तैयार किया गया है।
दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत के भाजपा में शामिल होने के बाबत उन्होंने कहा कि भाजपा रजनीकांत के लिए विकल्प खुले रख रही है। हम जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी और रजनीकांत करीबी हैं। हम फैसला उनके ऊपर छोड़ रहे हैं।