फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP and Kailash vijayvargiya is excited for prime minister Modi rally at brigade maidan Kolkata

पीएम मोदी के बंगाल दौरे से पहले कैलाश विजयवर्गीय ने भरी हुंकार, बोले- इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी

Tue, 02 Mar 2021 03:53 PM IST
अंशुल तलमले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 02 Mar 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
BJP and Kailash vijayvargiya is excited for prime minister Modi rally at brigade maidan Kolkata
किसी रैली को संबोधित करते पीए मोदी - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल में चुनावी रणभेरी बज चुकी है। 27 मार्च को पहले चरण का चुनाव होना है। भाजपा के स्टार प्रचारक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात तारीख से अपने प्रचार अभियान का श्रीगणेश करने वाले हैं। कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में सात मार्च यानी अगले रविवार को पहली रैली होगी। अब भाजपा नेता इस रैली को सुपरहिट बनाने में जुट चुके हैं। कार्यकर्ता डोर टू डोर कैंपेन चला रहे हैं। करीब 10 लाख लोगों को रैली में जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


चुनाव की कमान संभाल रहे बंगाल बीजेपी के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय जोश से लबरेज हैं। वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय के साथ वह इस रैली की तैयारियों का जायजा लेने भी पहुंचे, इस दौरान उन्होंने विजयवर्गीय ने कहा कि यह इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी, साथ ही उन्होंने राज्य की सत्ता से ममता बनर्जी की विदाई भी तय बता दी। बता दें कि ब्रिगेड ग्राउंड में ही बीते दिनों कांग्रेस और लेफ्ट की विशाल रैली का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा के लिए नाक का सवाल पश्चिम बंगाल
सूत्रों के मुताबिक बंगाल और असम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुल 20 रैली करेंगे। 126 विधानसभा सीट वाले असम में भी तीन चरणों में चुनाव होना है। यहां भाजपा के पास सत्ता बचाने की चुनौती है। मोदी यहां भी छह रैलियां करेंगे। वहीं गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल में 50-50 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

ममता दीदी की बीजेपी से सीधी टक्कर
पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 30 मई को पूरा हो रहा है। राजनीतिक हिंसा के बीच सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। पिछले 10 सालों से सत्ता में काबिज ममता बनर्जी सरकार को उखाड़ फेंकेन के लिए बीजेपी ने एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। पिछले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 211 सीटों पर विजय हासिल हुई थी जबिक भाजपा को महज तीन सीटों से संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस को इस चुनाव में 44 सीटें और माकपा को 26 सीटें मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed