फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP and CPM workers killed in political revenge in kerala

केरल में बदले की राजनीति में सीपीएम और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या

Tue, 12 Jul 2016 02:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jul 2016 02:33 PM IST
विज्ञापन
BJP and CPM workers killed in political revenge in kerala

केरल के कन्नूर में पिछले 12 घंटे में दो राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। इनमें से एक सत्तारूढ़ सीपीआईएम और दूसरा भाजपा का था। बताया जा रहा है कि दोनों राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या बदले की राजनीति के तहत की गई है।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार पुलिस ने बताया कि सीपीआई एम के कार्यकर्ता सीवी दानाराज का शव सोमवार को अपने घर के आंगन में पड़ा मिला। उनकी हत्या किसी अज्ञात गिरोह ने धारधार हथियारों से काटकर की है। 
विज्ञापन


वह सुबह दस बजे के करीब अपने घर में घुसे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों से उन पर हमला कर दिया। गिरोह के लोग तीन बाइकों पर सवार होकर आए थे। बताया जाता है कि बदमाश काफी समय से दानाराज का पीछा कर रहे थे, जैसे ही वह घर पहुंचे उन पर हमला कर दिया गया। उन्हें गंभीर हालत में कन्नूर के अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीएम कार्यकर्ता के दो घंटे बाद भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

BJP and CPM workers killed in political revenge in kerala

सीपीएम ने घटना के लिए भाजपा पर आरोप लगाया है। पार्टी का आरोप है कि एक स्‍थानीय भाजपा नेता के कार्यकर्ताओं ने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं घटना के दो घंटे बाद ही पेन्नूर के भाजपा कार्यकर्ता की सीके रामचंद्रन की इसी अंदाज में हत्या कर दी गई। उन्हें भी उनके घर के निकट मौत के घाट उतारा गया। 

हमलावरों ने उन पर देशी बम से हमला किया। रामचंद्रन को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर‌ दिया गया। बताया जाता है कि रामचंद्रन आरएसएस की मजदूर इकाई भारतीय मजदूर संघ से जुड़े थे। वहीं दो सनसनीखेज हत्याओं के बाद स्‍थानीय इलाके में तनाव गहरा गया है। 

पुलिस रिपोर्ट्स में इस बात का अंदेशा जताया गया है कि ये हत्याएं कुछ दिन पहले हुए विधानसभा चुनावों में हुई राजनीतिक हत्याओं की ही अगली कड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed