{"_id":"5c62ac4fbdec224ba94b7257","slug":"bjp-amit-shah-attacks-on-congress-president-rahul-gandhi-and-priyanka-gandhi-before-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह का राहुल-प्रियंका पर तंज, कहा- भाई ने शादी नहीं की, इसलिए अब बहन आई है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमित शाह का राहुल-प्रियंका पर तंज, कहा- भाई ने शादी नहीं की, इसलिए अब बहन आई है
Tue, 12 Feb 2019 04:51 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 12 Feb 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह-राहुल गांधी
अमित शाह ने गोधरा में कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पर तंज कसा। उन्होंने मंगलवार को कहा कि भाई(राहुल गांधी) ने शादी नहीं की, इसलिए अब बहन(प्रियंका गांधी) आई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि बहन आ चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस का कोई आम कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बनने के बारे में सोच सकता है? पार्टी में प्रधानमंत्री की सीट 'जन्म से' आरक्षित है।
विज्ञापन
#MeraParivarBhajapaParivar pic.twitter.com/UcILCyAtq1
विज्ञापन विज्ञापन— Amit Shah (@AmitShah) February 12, 2019
इससे पहले मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को भाजपा के मेगा चुनावी अभियान शुरू किया। उन्होंने गुजरात में अपने घर से भाजपा का झंडा फहराकर 'मेरा परिवार-भाजपा परिवार' अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को अपने घर पर भाजपा का झंडा लहराने को कहा गया है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि संपर्क अभियान, कमल ज्योति और विजय संकल्प रैली इन चार कार्यक्रमों से जन-जन तक पहुंचना हमारा दायित्व ही नहीं, जिम्मेदारी भी है। मेरा परिवार-भाजपा परिवार का 5 करोड़ का लक्ष्य 10 दिन में पूरा करके हमें भाजपा को नई ऊंचाई पर पहुंचाना है।