{"_id":"67726b10780fc401b5091905","slug":"bjp-amit-malviya-claim-sanjay-singh-wife-is-up-voter-present-affidavit-on-voter-list-fraud-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Singh: दिल्ली में मतदाता सूची से नाम कटवाने की लड़ाई संजय सिंह के घर पहुंची, भाजपा ने पेश किए सबूत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sanjay Singh: दिल्ली में मतदाता सूची से नाम कटवाने की लड़ाई संजय सिंह के घर पहुंची, भाजपा ने पेश किए सबूत
Mon, 30 Dec 2024 03:32 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 30 Dec 2024 03:32 PM IST
सार
अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर संजय सिंह और उनकी पत्नी अनीता सिंह की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि '2024 के लोकसभा चुनाव में राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह और उनकी पत्नी अनीता सिंह ने दिल्ली में वोट किया था।'
विज्ञापन
पत्नी अनीता सिंह के साथ संजय सिंह
- फोटो : फेसबुक
विस्तार
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर उनकी पत्नी अनीता सिंह का नाम वोटर लिस्ट से कटवाने का आरोप लगाया है। अब संजय सिंह के आरोप पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने तो सोशल मीडिया पर एक हलफनामा पोस्ट कर दिया है, जिसके आधार पर दावा किया है कि अनीता सिंह दिल्ली नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की वोटर हैं।
अमित मालवीय ने आप सांसद को घेरा
अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर संजय सिंह और उनकी पत्नी अनीता सिंह की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि '2024 के लोकसभा चुनाव में राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह और उनकी पत्नी अनीता सिंह ने दिल्ली में वोट किया था। अनीता सिंह यूपी के सुल्तानपुर की पंजीकृत मतदाता हैं। ऐसे में उनका दिल्ली में किया गया मतदान अवैध और गैरकानूनी है। चुनाव आयोग को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए।'
अमित मालवीय यहीं नहीं रुके और एक अन्य पोस्ट में लिखा कि 'जो आदमी अपनी पत्नी को राजनीति के दलदल में घसीटने से भी न चूके, उससे अधिक गिरा हुआ इंसान और कौन हो सकता है? यह अनीता सिंह, संजय सिंह की धर्मपत्नी का एफिडेविट है, जिसमें वह कह रही हैं कि वह सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश की वोटर हैं। अब जो दिल्ली की वोटर ही नहीं हैं, उनका नाम भला दिल्ली की वोटर लिस्ट से कैसे कटवाया जा सकता है? और यदि उन्होंने एफिडेविट में स्वयं को सुल्तानपुर का वोटर बताया है, लेकिन दिल्ली में भी वोट करती हैं, तो यह कानूनन अपराध है। अब संजय सिंह को तय करना चाहिए कि अपनी पत्नी को और कितना अपमानित करवाना है।' इस पोस्ट के साथ भाजपा नेता ने अनीता सिंह के हलफनामे की प्रति भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की।
संजय सिंह ने भाजपा पर लगाए था पत्नी का वोट कटवाने का आरोप
उल्लेखनीय है कि आप सांसद संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि दिल्ली में यूपी, बिहार, झारखंड और पूर्वांचल समाज के लोगों के वोट कटवाए गए हैं। संजय सिंह ने इसका आरोप भाजपा पर लगवाया। संजय सिंह ने कहा कि मैंने संसद में ये मामला उठाया तो भाजपा ने मुझसे बदला लेने के लिए मेरी पत्नी का ही वोट कटवाने का आवेदन दे दिया।
अब अमित मालवीय के आरोपों के बाद भी संजय सिंह ने सफाई दी है। संजय सिंह ने कहा है कि 'पीएम मोदी डिजिटल इंडिया की बात करते हैं, लेकिन मैं भाजपा के लोगों को बताना चाहता हूं कि वे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर चेक सकते हैं कि मेरी पत्नी ने कहां मतदान किया। लेकिन भाजपा के लोग सिर्फ झूठ बोलते हैं और वे ये भी चेक नहीं कर सकते कि छह महीने पहले ही मेरी पत्नी ने कहां वोट दिया।'
भाजपा ने संजय सिंह के आरोपों पर दिया जवाब
संजय सिंह के आरोपों पर भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। वीरेंद्र सचदेवा ने सवाल उठाया कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले लाखों की संख्या में वोटर्स कैसे बढ़ रहे हैं? सचदेवा ने दावा किया कि संजय सिंह की पत्नी का वोट मधु और सुरेश नामक दो लोगों ने कटवाने का आवेदन दिया है। ये उनका पारिवारिक झगड़ा है और इस बारे में अनीता सिंह से ही पूछा जाना चाहिए कि मधु और सुरेश कौन हैं?
भाजपा नेता ने दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में 1.39 करोड़ मतदाता थे, वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली में मतदाताओं की संख्या 1.48 करोड़ हो गई। पांच महीने में ही नौ लाख मतदाता कैसे बढ़ गए? 2024 के लोकसभा चुनाव में 1.53 करोड़ मतदाता हैं और अब फिर से वही खेल खेला जा रहा है। जो लोग दिल्ली के मतदाता नहीं हैं या जिनकी मौत हो चुकी है, उनके वोट क्यों बन रहे हैं? इस मामले में चार आरोपी पकड़े भी गए हैं।
संबंधित वीडियो

जो आदमी अपनी पत्नी को राजनीति के दलदल में घसीटने से भी न चूके, उससे अधिक गिरा हुआ इंसान और कौन हो सकता है?
विज्ञापन विज्ञापन
यह अनीता सिंह, संजय सिंह की धर्मपत्नी का एफिडेविट है, जिसमें वह कह रही हैं कि वह सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश की वोटर हैं। अब जो दिल्ली की वोटर ही नहीं हैं, उनका नाम भला दिल्ली… https://t.co/RbtPUm2Gs0 pic.twitter.com/tMnzSSut6s— Amit Malviya (@amitmalviya) December 29, 2024