{"_id":"5ae5a3404f1c1b23338b5ad6","slug":"bjp-alliance-with-congress-party-in-mizoram","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम में भाजपा- कांग्रेस ने मिलाया हाथ, जानिए क्यों ?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मिजोरम में भाजपा- कांग्रेस ने मिलाया हाथ, जानिए क्यों ?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल
Updated Sun, 29 Apr 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा राज्य में चकमा स्वायत्त जिला काउंसिल (सीएडीसी) में शासन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पार्टी ने इसके लिए कांग्रेस से हाथ मिलाया है। एक शीर्ष भाजपा नेता ने कहा कि खंडित जनादेश के बाद पार्टी कांग्रेस के छह सदस्यों के समर्थन से काउंसिल का संचालन करेगी।
विज्ञापन
20 सदस्यों वाली सीएडीसी में एमएनएफ ने आठ, कांग्रेस ने छह और भाजपा ने पांच सीटें जीती थी। सीएडीसी बांग्लादेश और म्यांमार सीमा पर दक्षिण-पश्चिम मिजोरम में रहने वाले चकमा लोगों का स्वायत्त संगठन है। पारंपरिक रूप से विरोधी दलों का हाथ मिलाना अपने आप में एक रोचक राजनीतिक घटना है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि सीएडीसी में पांच सदस्यों के साथ भाजपा काउंसिल का नेतृत्व करेगी। राज्य के खेल मंत्री और कांग्रेस नेता जोडिंटलुआंगा ने 25 अप्रैल को कहा था कि दोनों दलों के स्थानीय नेताओं के समझौते के बाद चुनाव बाद का गठबंधन हुआ है। उन्होंने कहा कि इसका दिल्ली और पूर्वोत्तर राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन