फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP alleges MoS Nisith Pramanik convoy attacked in Cooch Behar

West Bengal: काफिले पर हमले से भड़के केंद्रीय मंत्री, बोले- हम पर हमला करने वालों पर फूल नहीं बरसाएंगे

Thu, 03 Nov 2022 04:03 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, सिताई
पीटीआई, सिताई Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 03 Nov 2022 04:03 PM IST
सार

मंत्री प्रमाणिक ने कहा कि अगर उनके काफिले पर हमला हुआ तो हमलावरों को जवाब मिलेगा अगर वे मेरे काफिले पर हमला करते हैं, तो हम उन पर फूल नहीं बरसाएंगे। 

विज्ञापन
BJP alleges MoS Nisith Pramanik convoy attacked in Cooch Behar
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक के काफिले पर पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में गुरुवार को हमला हुआ है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि हमले के पीछे सत्तारूढ़ तृणमूल का हाथ है। साथ ही भाजपा ने कहा कि टीएमसी समर्थकों ने उनके काफिले पर पथराव भी किया।

विज्ञापन


भाजपा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रमाणिक पिछले हफ्ते जिन भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया था, उनके घर जाने के लिए सीताई इलाके में थे। वहीं टीएमसी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए, दावा किया कि यह घटना भाजपा में अंदरूनी कलह का परिणाम हो सकती है।
विज्ञापन


इस मामले पर पुलिस ने कहा कि मंत्री के काफिले में कुछ लोग काले झंडे के साथ प्रदर्शन करने आए थे, जिनकी कुछ वहां खड़े लोगों के साथ मामूली हाथापाई हो गई। पुलिस ने कहा कि प्रमाणिक के काफिले में करीब 20 वाहन थे और मोटरसाइकिल पर करीब 200 लोग उनेके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूच बिहार के एसपी सुमित कुमार ने बताया कि मंत्री की यात्रा के दौरान काफिले में शामिल लोगों और काले झंडे वाले लोगों के बीच एक मामूली हाथापाई हुई है। जब घटना काफिला सीताई थाना क्षेत्र से गुजरने के दौरान हुई। वहीं हाथापाई के दौरान, कुछ मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। साथ ही एसपी ने कहा कि ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। हमने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है


उन्होंने आगे बताया कि हाथापाई तब हुई जब कूचबिहार के सांसद प्रमाणिक के सामने करीब पांच लोगों ने काले झंडे लहराने की कोशिश की। वहीं मंत्री ने बाद में मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर उनके काफिले पर हमला हुआ तो हमलावरों को जवाब मिलेगा अगर वे मेरे काफिले पर हमला करते हैं, तो हम उन पर फूल नहीं बरसाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed