चिदंबरम के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- कांग्रेस ने किया है ईमानदारी से कमाने वालों का अपमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पकौड़ा तलने वाले बयान की तीखी आलोचना करने पर भाजपा ने इसका विरोध किया है। मोदी के पकौड़े बेचने वाले शख्स को नौकरी बताने के बाद कांग्रेस नेता ने ट्विटर पर पलटवार किया था। चिदंबरम ने कहा था कि अगर पकौड़े बेचना नौकरी है तो फिर भीख मांगना भी नौकरी है। उनके इस ट्विट के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर गरीबों का अपमान करने का आरोप लगाया है।
भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा है कि ईमानदारी से आजीविका कमाने वाले लोगों की तुलना भिखारियों से कर के कांग्रेस ने एक बार फिर इस देश के प्रत्येक गरीब-मजदूर-किसान और कर्मयोगी का अपमान किया है। एक टीवी इंटरव्यू के दौरान पीएम ने कहा था कि अगर कोई शख्स पकौड़े बेचता है और शाम को अपने घर 200 रुपए ले जाता है तो क्या उसे रोजगार नहीं माना जाएगा। इसी बयान की वजह से सोशल मीडिया पर पीएम की आलोचना हुई थी।
चिदंबरम ने सरकार द्वारा नौकरी पैदा करने के दावों पर भी तंज कसा था। उन्होंने कहा था- हमारी कॉमनसेंस पर सरकार द्वारा रोजगार सृजन के झूठे दावों के जरिए होने वाले हमले के लिए तैयार रहें। 2017-18 के दौरान 70 लाख नई नौकरियों के दावे को दो विद्वानों ने पंक्चर कर दिया।
ईमानदारी से आजीविका कमाने वाले लोगों की तुलना भिखारियों से कर के कांग्रेस ने एक बार फिर इस देश के प्रत्येक गरीब-मजदूर-किसान और कर्मयोगी का अपमान किया है। pic.twitter.com/OV5iTOSOKQ
— BJP (@BJP4India) January 28, 2018