फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP alleged Congress can even join hands with terrorists to be in power

BJP vs Congress: भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- सत्ता के लिए आतंकियों से भी हाथ मिला सकती है कांग्रेस

Sat, 09 Jul 2022 07:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 09 Jul 2022 07:46 PM IST
सार

पात्रा ने आरोप लगाया कि बाटला हाउस एनकाउंटर में आतंकवादियों की लाश को देखकर कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी फूट-फूटकर रोई थीं। स्वयं सलमान खुर्शीद (तत्कालीन केंद्रीय मंत्री) ने बताया था कि सोनिया जी तीन रात तक सो नहीं पाई और वो रोती रहीं।

विज्ञापन
BJP alleged Congress can even join hands with terrorists to be in power
कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने प्रेस कांफ्रेंस कर पलटवार किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने शनिवार को अतीत की कई घटनाओं का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए आंतकवादियों से भी हाथ मिला सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आंतकवाद के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए देशभर में कांग्रेस द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर पलटवार किया। 
विज्ञापन


आतंकियों की लाश देखकर रोई थीं सोनिया गांधी : पात्रा
पात्रा ने आरोप लगाया कि बाटला हाउस एनकाउंटर में आतंकवादियों की लाश को देखकर कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी फूट-फूटकर रोई थीं। स्वयं सलमान खुर्शीद (तत्कालीन केंद्रीय मंत्री) ने बताया था कि सोनिया जी तीन रात तक सो नहीं पाई और वो रोती रहीं। किसलिए रोई थीं, क्योंकि वो आतंकवादी मारे गए थे। 
विज्ञापन


'कांग्रेस पार्टी के लिए बेचारी और बेकसूर थी इशरत जहां'
भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा, आतंकवादी जाकिर नाइक के साथ स्वयं सोनिया गांदी खड़ी थी, क्योंकि उनके पति राजीव गांधी जी (पूर्व प्रधानमंत्री) के नाम पर डोनेशन लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि नाइक ने लोगों में राष्ट्र विरोधी भावनाएं भड़काईं और सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया। पात्रा ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए इशरत जहां भी बेचारी और बेकसूर थी। 

'कांग्रेस पार्टी को पसंद करता है हाफिज सईद'
उन्होंने आगे कहा, यासीन मलिक को जिस प्रकार का  पायदान यूपीए की सरकार ने दिया, ये आतंकवादी का महिमामंडन करना है। बुरहान वानी के संदर्भ में कांग्रेस पार्टी ने उसे बेचारा और बेकसूर बताया था। पात्रा ने कहा कि हाफिज सईद जैसा कोई आतंकी विश्व में किसी पार्टी को पसंद करता है तो वो कांग्रेस पार्टी है। 

अपने गिरेबां में झांकें राहुल गांधी : भाजपा प्रवक्ता
पात्रा ने कहा, अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं, तुम कितने अफजल मारोगे, हर घर से अफजल निकलेगा। इस प्रकार के बयानों का समर्थन करने वाले राहुल गांधी को आज शर्म आनी चाहिए, अपने गिरेबां में झांकना चाहिए कि आतंकवाद को लेकर आप प्रेस कॉन्फ्रेंस करा रहे हैं। उन्होंने कहा, "अगर गांधी परिवार को खुद को सत्ता में बनाए रखने के लिए आतंकवादियों से हाथ मिलाना है, तो वह इससे नहीं बचेंगे।"

'तुष्टिकरण कांग्रेस की बुनियाद है'
पात्रा ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि तुष्टीकरण कांग्रेस की बुनियाद है जिससे आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यूपीए शासन के 10 साल पूरे भारत में "लगातार आतंकवादी हमलों से चिह्नित" थे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार ने आतंकवाद को नियंत्रित किया।

वहीं कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि राष्ट्रव्यापी प्रेस का उद्देश्य भाजपा के "फर्जी राष्ट्रवाद" का मुकाबला करना और जमीनी स्तर पर यह संदेश देना है कि सत्ताधारी पार्टी के ऐसे लोगों के साथ "संबंध" हैं जो जघन्य अपराधों और आतंकी कृत्यों में लिप्त हैं।


कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक रियाज अटारी भाजपा का सदस्य था। पार्टी ने राजस्थान के हत्यारोपी की कथित तौर पर भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें भी जारी की हैं। हालांकि, भाजपा ने ऐसे तत्वों के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed