फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP accuses Mamata Banerjee of resorting to vote bank politics on Eid TMC counters

Bengal: ईद के मौके पर भाजपा का ममता बनर्जी पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप, टीएमसी ने किया पलटवार

Thu, 11 Apr 2024 05:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 11 Apr 2024 05:59 PM IST
सार

समिक भट्टाचार्य ने कहा कि रेड रोड में रैली के दौरान मुस्लिम भाइओं के बीच सौहार्द और भाईचारे को फैलाने की जगह वह लोगों के बीच विभाजन के बीज बो रहीं है। वोट बैंक की राजनीति के लिए ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रहीं है।

विज्ञापन
BJP accuses Mamata Banerjee of resorting to vote bank politics on Eid TMC counters
समिक भट्टाचार्य, ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा ने गुरुवार को ईद के दिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य ने बताया कि ममता बनर्जी समाज का ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रहीं है। उन्होंने कहा कि लोग सभी समुदायों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री की योजना जानना चाहते हैं, लेकिन इसके बदले में वह (ममता बनर्जी) लोगों के बीच विभाजन का बीज बो रही है। 
विज्ञापन


समिक भट्टाचार्य ने कहा, "रेड रोड में रैली के दौरान मुस्लिम भाइओं के बीच सौहार्द और भाईचारे को फैलाने की जगह वह लोगों के बीच विभाजन के बीज बो रही हैं। वोट बैंक की राजनीति के लिए ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रही हैं।" 
विज्ञापन


भाजपा नेता का ममता बनर्जी पर आरोप
ईद उल फितर के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने दावा किया कि कुछ लोग लोकसभा चुनाव के दौरान दंगा करने की कोशिश करने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से किसी भी साजिश का शिकार न बनने की अपील की है। ममता ने आगे कहा, "हम नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, एनआरसी और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू होने नहीं देंगे। अगर हम एकता बनाकर रखेंगे तो हमे कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा सकता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री को पश्चिम बंगाल के विकास के रोडमैप का अनावरण करना चाहिए, जो उनकी आर्थिक स्थिति का सुधार कर सके। उन्होंने आगे कहा, "बंगाल से दूसरे राज्यों में मस्लिमों समेत युवाओं के प्रवास को रोकने के तरीकों पर बात करने के बजाय उन्होंने धार्मिक त्योहारों से पहले एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ करने की कोशिश की। यह बहुत ही खतरनाक राजनीति है।"

टीएमसी का पलटवार
टीएमसी प्रवक्ता त्रिनांकुर भट्टाचार्य ने कहा कि सीएम ने केवल भाजपा-आरएसएस के नफरत से भरे, विभाजनकारी और सांप्रदायिक एजेंडा की ओर इशारा किया था। केंद्रीय बलों की सहायता से बंगाल में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आगे कहा, "हमें भाजपा की सलाह नहीं चाहिए। सीएम हमेशा लोगों के साथ है। वह एक ऐसी नेता है जो पंडाल में मां दुर्गा की चोकशुडान करती है, छठ पूजा में शामिल होती है और ईद में भी भाग लेती है। वह क्रिसमस के दिन चर्च भी जाती है और सिखो के त्योहार पर गुरुद्वारा भी जाती है।"


उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों के कारण मजदूरों को बंगाल छोड़कर दूसरे शहरों में जाना पड़ रहा है। यह केंद्र का पश्चिम बंगाल के साथ भेदभावपूर्ण रवैया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed