फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP accused Congress to favor Kingfisher by UPA

भाजपा ने लगाया माल्या की किंगफिशर पर यूपीए की मेहरबानी का आरोप

Thu, 13 Sep 2018 05:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Sep 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
BJP accused Congress to favor Kingfisher by UPA

विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले में अरुण जेटली का नाम सामने आने के बाद राहुल गांधी ने सवालों की झड़ी लगा दी। तो अब इस मामले में भाजपा की तरफ से भी जोरदार पलटवार शुरू हो गया है। पहले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा तो अब मंत्री पीयूष गोयल इस लीग में शामिल हो गए हैं। भाजपा की तरफ से किंगफिशर पर यूपीए की मेहरबानी के आरोप लग रहे हैं। 

विज्ञापन

 


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा ने गुरूवार को आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार ने कर्ज में डूबी किंगफिशर एयरलाइन्स को बनाये रखने के लिये उसके साथ राहतभरा सौदा किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि ऐसा लगता था कि एयरलाइन शायद गांधी परिवार के स्वामित्व वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से बातचीत में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए एक हवाला कारोबारी के कथित इकबालिया बयान को पेश किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रमुख के उस मुखौटा कंपनी से संबंध थे। 

उन्होंने दावा किया कि किंगफिशर एयरलाइन और उसके प्रायोजक विजय माल्या के मामले में राहुल गांधी बचाव की स्थिति में रहे और पूरे गांधी परिवार ने एयरलाइन से यात्रा की और उनकी यात्रा को मुफ्त में बिजनेस क्लास में उन्नत किया गया। 

पात्रा ने कहा कि पूरा गांधी परिवार वास्तव में राहतभरे सौदे के तहत माल्या और किंगफिशर की मदद कर रहा था। भाजपा प्रवक्ता ने इस संदर्भ में एयरलाइन को बैंकों द्वारा दिये गए कर्ज से जुड़े अनेक दस्तावेज प्रस्तुत किये। 

उन्होंने कहा कि रिजर्ब बैंक आफ इंडिया और स्टेट बैंक आफ इंडिया के बीच अनेक पत्रों की श्रृंखला रही। इससे स्पष्ट है कि किस प्रकार से सोनिया गांधी के तहत पूर्व सरकार किंगफिशर एयरलाइन को लेकर पक्षपातपूर्ण रही और सभी नियमों एवं नियमनों को ताक पर रख दिया गया। 


भाजपा प्रवक्ता से विजय माल्या द्वारा भारत छोड़ने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात के दावे के आलोक में राहुल गांधी द्वारा इस मामले की जांच की मांग के बारे में पूछा गया था। उन्होंने कहा कि कभी कभी ऐसा लगता है कि एयरलाइन का स्वामित्व माल्या के पास नहीं छद्म रूप में गांधी परिवार के पास था। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी जो खुद जमानत पर हैं, उन्हें भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed