फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP accused Congress of try to create unnecessary controversy inauguration of the new Parliament building

Parliament House Inauguration: भाजपा का पलटवार, कहा- नए संसद भवन के उद्घाटन पर ओछी राजनीति कर रही है कांग्रेस

Tue, 23 May 2023 03:27 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 23 May 2023 03:27 AM IST
सार

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा, जब भी कुछ अच्छा होता है, कांग्रेस नेता ओछी राजनीति शुरू कर देते हैं जो राहुल गांधी नेतृत्व में उसकी बानगी बन गई है।
 

विज्ञापन
BJP accused Congress of try to create unnecessary controversy inauguration of the new Parliament building
नया संसद भवन - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा ने कांग्रेस पर नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर अनावश्यक विवाद पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने यह भी कहा कि कांग्रेस को अपने निजी स्वार्थ में देश की उपलब्धियों को नीचा दिखाने के लिए ‘ओछी राजनीति’ करने की आदत है।
विज्ञापन


भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा, जब भी कुछ अच्छा होता है, कांग्रेस नेता ओछी राजनीति शुरू कर देते हैं जो राहुल गांधी नेतृत्व में उसकी बानगी बन गई है। देश जब नए संसद भवन के निर्माण पर गर्व महसूस कर रहा है, कांग्रेस के नेता फिर से एक नए स्तर पर नीचे गिर गए हैं। 
विज्ञापन


बलूनी की यह टिप्पणी कांग्रेस की ओर से सरकार पर सांविधानिक मर्यादाओं का अपमान करने का आरोप लगाने के बाद आई है, जिसमें पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन का उद्घाटन करना चाहिए। प्रधानमंत्री 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं। सूत्रों की माने तो राष्ट्रपति मुर्मू भी चाहती हैं कि पीएम मोदी ही संसद भवन का उद्घाटन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर जोरदार प्रहार करते हुए बलूनी ने कहा, राहुल गांधी की अराजकतावादी राजनीति के कारण पार्टी की विकृत मानसिकता और भी गहरी हो गई है। देश जब भारतीय लोकतंत्र के प्रतीक के रूप में खड़ा होने वाले नए संसद भवन के उद्घाटन की प्रतीक्षा कर रहा है, कांग्रेस की मानसिकता खुलकर सामने आ गई है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी नकारात्मक और पराजयवादी मानसिकता को दर्शाती है जिसने बार-बार राष्ट्रीय मनोबल को चोट पहुंचाने का काम किया है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed