Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJD names Lekhasri as Balasore LS nominee, declares names of 9 assembly candidates

Lok Sabha Polls: बालासोर लोकसभा सीट से BJD ने लेखाश्री को उतारा, नौ विधानसभा उम्मीदवारों के नामों का भी एलान

Thu, 11 Apr 2024 10:55 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 10:55 PM IST
सार

लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए बीजद ने गुरुवार को 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की। जिसमें एक लोकसभा उम्मीदवार है और बाकी नौ को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया है। 

विज्ञापन
BJD names Lekhasri as Balasore LS nominee, declares names of 9 assembly candidates
नवीन पटनायक (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए एक और विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। बालासोर लोकसभा सीट से लेखाश्री सामंतसिंघर पर बीजद ने भरोसा जताया है। हाल ही में सामंतसिंघर भाजपा से बीजद में शामिल हुए थे। विशेष रूप से, वह भृगु बक्शीपात्रा के बाद लोकसभा चुनाव के लिए बीजद का नामांकन प्राप्त करने वाली दूसरी पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए बीजद के नौ उम्मीदवार
गौरतलब है कि बीजद ने अब तक लोकसभा चुनावों के लिए सात महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। दूसरी ओर, गुरुवार को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनवा के लिए नौ नामों की भी घोषणा की गई है। संबित राउत्रे को पारादीप और भूपिंदर सिंह को नारला से बदल दिया गया है। माधब सरदार, जो 2019 के चुनावों में क्योंझर विधानसभा सीट से हार गए थे, तेलकोई में प्रेमनादा नायक की जगह लेंगे। नायक पहले बीजद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे और उन्हें भाजपा से नामांकन मिला था। अबतक बीजद ने 147 विधानसभा सीटों में से 117 में नामों की घोषणा की है, वहीं लोकसभा चुनावों के लिए सभी 21 उम्मीदवारों का एलान हो चुका है। 
विज्ञापन


भाजपा के जयनारायण मिश्रा से बीजद के प्रसन्ना आचार्य का मुकाबला
पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रसन्ना आचार्य को संबलपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। उनका मुकाबला विपक्ष के नेता भाजपा के जयनारायण मिश्रा से होगा। जिन मौजूदा विधायकों को फिर से नामांकित किया गया है, जिनमें प्रभु जानी (लक्ष्मीपुर), ब्रज प्रधान (तालचेर), चक्रमणि कन्हार (बालीगुडा) और अनंत नारायण जेना (भुवनेश्वर मध्य) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारादीप से विधायक की पत्नी गीतांजलि को टिकट
पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक रोहित पुजारी को रायराखोल सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पारादीप से विधायक संबित राउत्रे की जगह उनकी पत्नी गीतांजलि को टिकट दिया गया है। पटनायक ने कालाहांडी जिले के नारला विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक भूपिंदर सिंह को पार्टी का नामांकन देने से इनकार कर दिया है। मनोरमा मोहंती ने सिंह की जगह ली है, जो चुनावी दौड़ में एक नया चेहरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed