{"_id":"59c0ae2a4f1c1b1a688b5577","slug":"bjd-mla-prabhat-biswal-arrested-by-cbi-in-seashore-group-chit-fund-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट फंड घोटाला: BJD विधायक प्रभात बिसवाल को CBI ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चिट फंड घोटाला: BJD विधायक प्रभात बिसवाल को CBI ने किया गिरफ्तार
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Tue, 19 Sep 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा की सत्तारुढ़ पार्टी बिजू जनता दल (बीजेडी) के विधायक प्रभात बिसवाल पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का शिकंजा कस गया है। चिट फंड घोटाले के आरोप झेल रहे प्रभात को सीबीआई ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। उन पर सीशोर ग्रुप चिटफंड के साथ करीब 500 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है।
विज्ञापन
कट्टक के विधायक प्रभात और उनकी पत्नी से सीबीआई नवंबर में लैंड डील पर सवाल-जवाब किए थे। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक प्रभात ने ग्रुप को कम दाम पर जमीन बेच दी और इसकी सही जानकारी सीबीआई को नहीं दी।
विज्ञापन
Cuttack: BJD MLA Prabhat Biswal arrested by CBI in Seashore Chitfund scam case #Odisha pic.twitter.com/9Gv632WO9Q
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 19, 2017
सीबीआई करीब 36 ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है, जिसमें प्रभात के कट्टक और भुवनेश्वर वाले घर भी शामिल थे। बता दें कि सीशोर ग्रुप उड़ीसा की उन 44 पोंजी कंपनियों में से एक हैं जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई और ईडी की रडार पर हैं।
पढ़ें: ओडिसा चिटफंड घोटाला: शिमला समेत चार शहरों में सीबीआई के छापे