Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJD calls former Odisha Governor Raghubar Das controversial person demands answer on his removal from post

Politics: 'बतौर राज्यपाल BJP एजेंट के तौर पर किया काम', BJD ने रघुबर दास की लाट साहब वाले बयान पर भी किया सवाल

Mon, 13 Jan 2025 01:25 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 13 Jan 2025 01:25 AM IST
सार

ओडिशा के पूर्व मंत्री और विधायक अरुण कुमार साहू ने रघुबर दास पर आरोप लगाया कि उन्होंने राज्यपाल रहते हुए भाजपा के एजेंट के तौर पर काम किया। उन्होंने कहा कि वे कभी भी लोकप्रिय राज्यपाल नहीं रहे।  

विज्ञापन
BJD calls former Odisha Governor Raghubar Das controversial person demands answer on his removal from post
ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुबर दास और बीजद विधायक अरुण कुमार साहू - फोटो : एएनआई

विस्तार

 विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) ने रविवार को आरोप लगाया कि ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुबर दास 'विवादास्पद' व्यक्ति हैं। बीजद ने कहा कि लोगों को यह जानना चाहिए कि उन्हें समय से पहले पद से क्यों हटाया गया।

विज्ञापन


बीजद की यह प्रतिक्रिया दास के शुक्रवार को अपने गृह राज्य झारखंड में भाजपा में शामिल होने के बाद आई है। भाजपा में शामिल होने के बाद रघुबर दास ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल के तौर पर लोगों के लिए काम किया, उनकी शिकायतें सुनीं और तीन महीने में 30 जिलों का दौरा किया। उन्होंने यह भी कहा, 'मैंने इस मिथक को तोड़ दिया है कि राज्यपाल का पद 'लाट साहब' होता है।'
विज्ञापन


राज्यपाल रहते हुए दास ने भाजपा एजेंट के रूप में काम किया: साहू
पूर्व मंत्री और विधायक अरुण कुमार साहू ने बीजद मुख्यालय भुवनेश्वर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान साहू ने रघुबर दास पर आरोप लगाया कि उन्होंने राज्यपाल रहते हुए भाजपा के एजेंट के तौर पर काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साहू ने कहा, 'दास भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे और विवादास्पद व्यक्ति थे। वे कभी भी लोकप्रिय राज्यपाल नहीं रहे। उनकी यह टिप्पणी कि राज्यपालों को 'लाट साहब' नहीं कहा जाना चाहिए, कई सवाल खड़े करती है, जैसे कि क्या अन्य राज्यपाल 'लाट साहब' हैं।' 

दास लोकप्रिय राज्यपाल थे, तो उन्हें पद से बेवजह क्यों हटाया
साहू ने यह भी सवाल किया कि यदि दास भाजपा द्वारा दावा किए गए लोकप्रिय राज्यपाल थे, तो उन्हें पद से बेवजह क्यों हटाया गया? भाजपा को इस संबंध में ओडिशा के लोगों को जवाब देना चाहिए। बीजद नेता ने यह भी सवाल किया कि दास के बेटे के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की, जिसने कथित तौर पर एक सरकारी कर्मचारी पर हमला किया था। 

साहू ने दास के बेटे को दंडित करने की मांग दोहराई
साहू ने पूछा, क्या कोई सामान्य व्यक्ति ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी पर हमला करने के बाद बेखौफ हो सकता है? उन्होंने दास के बेटे को कानून अपने हाथ में लेने के लिए दंडित करने की अपनी पार्टी की मांग दोहराई। 

बीजद का आरोप- आम चुनावों में दास ने भाजपा के लिए प्रचार किया
बीजद ने दास पर राजभवन को राजनीतिक 'पार्टी कार्यालय' में बदलकर उसकी गरिमा को गिराने का भी आरोप लगाया। उन्होने आरोप लगाया कि सांविधानिक पद पर रहते हुए दास ने आम चुनावों से ठीक पहले भाजपा के लिए प्रचार करने के लिए पूरे राज्य का दौरा किया। 

भाजपा ने बीजद के आरोपों का खंडन किया
हालांकि, भाजपा ने बीजद के आरोपों का खंडन किया और दावा किया कि ओडिशा के लोग दास को इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि उन्होंने ग्रामीणों के दरवाजे पर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। जबकि उनके मुख्यमंत्री (नवीन पटनायक का जिक्र करते हुए) भुवनेश्वर तक ही सीमित रहे। 

भाजपा विधायक सरोज पाधी ने कहा, 'बीजद दास का विरोध कर रही थी, क्योंकि वह लोगों से मिल रहे थे, जबकि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक लोगों से मिल नहीं पा रहे थे।'


कांग्रेस ने भी की दास की आलोचना 
कांग्रेस ने भी राज्यपाल के तौर पर दास की आलोचना की। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंचानन कानूनगो ने कहा, 'ओडिशा की कानून-व्यवस्था उसी दिन से खराब हो गई जब पुलिस ने उनके बेटे के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उन्हें उसी दिन अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था, जिस दिन उनके बेटे ने एक सरकारी कर्मचारी पर हमला किया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed