फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJD and BJP Alliance Talks Lok Sabha and State Assembly Elections in Odisha Narendra Modi Naveen Patnaik

Elections: 15 साल बाद फिर साथ आ सकते हैं भाजपा और बीजद, मैराथन बैठकें जारी; ऐसा रह सकता है सीटों का गणित

Fri, 08 Mar 2024 02:27 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 08 Mar 2024 02:27 AM IST
सार

बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक के आवास नवीन निवास पर हुई बैठक में भाग लेने वाले बीजद के एक वरिष्ठ नेता ने कहा किसी को कोई अंदाजा नहीं है कि वह चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं क्योंकि अगर गठबंधन है तो कोई भी सीट किसी भी पार्टी की झोली में जा सकती है।

विज्ञापन
BJD and BJP Alliance Talks Lok Sabha and State Assembly Elections in Odisha Narendra Modi Naveen Patnaik
Naveen Patnaik, PM Narendra Modi - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले इंडी गठबंधन की तरह भाजपा भी एनडीए को मजूबत करने की जुगत में भिड़ गई है। इस बीच, भाजपा और ओडिशा के सत्तारूढ़ दल बीजद के बीच गठबंधन को लेकर एक दिन पहले नई दिल्ली में बैठक हुई। बैठक में बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने वीके पांडियन और संगठन सचिव प्रणप प्रकाश दास को भाजपा के साथ चर्चा करने नई दिल्ली भेजा था। बैठक के एक दिन बाद भी किसी भी दल ने नहीं बताया कि गठबंधन पर सहमति बन पाई या फिर नहीं।

विज्ञापन


राज्य के व्यापक हित में होगा फैसला: बीजद
हालांकि, बीजद के वरिष्ठ नेताओं बैठक के बाद बुधवार को यह जरूर कहा था कि पार्टी का निर्णय राज्य के व्यापक हित में रहेगा। वहीं, कई विधायक को इस बात की चिंता जरूर थी कि क्या वे अगला चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं। गौरतलब है कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन 15 साल पहले आठ मार्च 2009 को टूट गया था। 

विज्ञापन

सैद्धांतिक तौर पर दोनों पार्टियां गठबंधन के लिए सहमत
बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक के आवास नवीन निवास पर हुई बैठक में भाग लेने वाले बीजद के एक वरिष्ठ नेता ने कहा किसी को कोई अंदाजा नहीं है कि वह चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं क्योंकि अगर गठबंधन है तो कोई भी सीट किसी भी पार्टी की झोली में जा सकती है। यहां तक की बीजद के कई वरिष्ठ नेता भी निश्चिंत नहीं है कि वे मौजूदा सीट पर दोबारा चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं। सूत्रों की मानें तो दोनों पार्टियां सैद्धांतिक तौर पर साथ चुनाव लड़ने के लिए सहमत हो चुकी हैं। हालांकि, सीटों का बंटवारे को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीटों का ऐसा है गणित
बीजद के सूत्रों की मानें तो भाजपा कुल 147 विधानसभा सीटों में से 55 सीटों की मांग कर रही है। वहीं, 112 सीटे पर कब्जा की हुई बीजद 112 सीटें खुद के पास रखकर 35 सीटें भाजपा को देना चाह रही है। हालांकि, बीजद नेता सस्मिता पात्रा का दावा है कि हम इस बार 120 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। वहीं, भाजपा 21 लोकसभा सीटों में से 14 सीटें मांग रही है लेकिन बीजद 10 लोकसभा सीटें देना चाहती है। फिलहाल भाजपा का ओडिशा की आठ लोकसभा सीटों पर कब्जा है।

भाजपा नेता कर रहे हैं मैराथन चर्चा
ओडिशा भाजपा के उपाध्यक्ष लेखश्री सामंतसिंघर ने कहा कि हमारे केंद्रीय और राज्य नेतृत्व का जो भी फैसला होगा, हम उसका पालन करेंगे। राज्य के वरिष्ठ नेता ओडिशा के भाजपा चुनाव प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर के साथ उनके आवास पर मैराथन चर्चा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed