फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bitcoin Scam I am farmer dont understand Bitcoin FIR lodged Nana Patole clarification on BJP allegations

Bitcoin Scam: 'मैं किसान हूं, मुझे बिटकॉइन समझ में नहीं आता; FIR दर्ज कराई', भाजपा के आरोपों पर पटोले की सफाई

Wed, 20 Nov 2024 11:57 AM IST
अभिषेक दीक्षित एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 20 Nov 2024 11:57 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि मैं किसान हूं, मुझे बिटकॉइन भी समझ में नहीं आता। हमने कानूनी नोटिस दिया है और एफआईआर दर्ज कराई है। हम उनके खिलाफ मानहानि का केस भी करेंगे। चाहे वह सुधांशु त्रिवेदी हों या रवींद्र पाटिल। जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा। भाजपा सिर्फ झूठ बोल रही है।

विज्ञापन
Bitcoin Scam I am farmer dont understand Bitcoin FIR lodged Nana Patole clarification on BJP allegations
Nana Patole - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष और साकोली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नाना पटोले ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। इससे पहले उन्होंने पूजा-अर्चना की। नाना पटोले ने अपने और सुप्रिया सुले के खिलाफ लगे आरोपों पर कहा कि भाजपा की ओरा से लाया गया आईपीएस अधिकारी रवींद्र पाटिल आईपीएस अधिकारी भी नहीं है। भाजपा झूठ की पार्टी बन गई है। चुनाव से ठीक पहले वे यह सब कर रहे हैं। ऑडियो में मेरी आवाज नहीं है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं किसान हूं, मुझे बिटकॉइन भी समझ में नहीं आता। हमने कानूनी नोटिस दिया है और एफआईआर दर्ज कराई है। हम उनके खिलाफ मानहानि का केस भी करेंगे। चाहे वह सुधांशु त्रिवेदी हों या रवींद्र पाटिल। जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा। भाजपा सिर्फ झूठ बोल रही है। हम उनके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। हम मानहानि का केस करेंगे। महाराष्ट्र में हमारी सरकार बनने जा रही है, हम इसकी उचित जांच करेंगे।
विज्ञापन


नाना पटोले ने कहा कि पूरा देश मेरी आवाज जानता है। प्रधानमंत्री मोदी मेरी आवाज को अच्छी तरह जानते हैं। भाजपा ने ऐसी राजनीति शुरू की है क्योंकि उन्हें हारने का डर है। कल विनोद ताड़े को पैसे बांटते हुए पकड़ा गया और देवेंद्र फणडवीस के पीए के गोदाम में शराब मिली। ये लोग महाराष्ट्र में वोट जिहाद और शराब जिहाद लाना चाहते हैं। कल ही हमने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा और एफआईआर भी दर्ज की। हमारा लीगल सेल इस मामले को ठीक करवाएगा। हमारी सरकार आने वाली है, हम ऐसी बेईमान भाजपा को बहुत व्यवस्थित तरीके से सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'कांग्रेस के नेतृत्व में ही महाविकास अघाड़ी की सरकार बनेगी'
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व में ही महाविकास अघाड़ी की सरकार बनेगी। मतदान के जो रुझान आ रहे हैं, उसके आधार पर राज्य में कांग्रेस के ही सबसे ज्यादा प्रत्याशी चुनकर आएंगे। कल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पैसे बांटते हुए पकड़े गए। उनका कहना है कि वे चिट्ठी बांटने गए हैं। इसका अर्थ तो ये है कि उनके पास कार्यकर्ता खत्म हो गए हैं। भाजपा संवैधानिक व्यवस्था को नहीं मानती। 


क्या है मामला?
मतदान से पहले भाजपा और महाविकास अघाड़ी दोनों आरोपों के घेरे में हैं। एक ओर जहां भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप लगा। वहीं पूर्व आईपीएस रवींद्रनाथ पाटिल ने महाविकास अघाड़ी के नेताओं को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि महाविकास अघाड़ी में शामिल एनसीपी शरद गुट की नेता सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी में बिटकॉइन की हेराफेरी की। बिटकॉइन के बदले में मिली नकदी का वह विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बीच सुप्रिया सुले और नाना पटोले का वायरल ऑडियो भी सामने आया। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दोनों नेताओं पर जमकर निशाना साधा और उनसे जवाब मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed