फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bird Flu update News avian influenza infected in 10 states including Delhi

Bird Flu Update: दिल्ली में भी बर्ड फ्लू, अब तक 10 राज्यों में दस्तक

Tue, 12 Jan 2021 06:12 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 12 Jan 2021 06:12 AM IST
सार

  • उत्तराखंड और महाराष्ट्र के सैंपल मिले पॉजिटिव
  • दिल्ली की संजय झील, मयूर विहार फेज-3 व द्वारका सेक्टर-9 के सैंपल की रिपोर्ट आई

विज्ञापन
Bird Flu update News avian influenza infected in 10 states including Delhi
दिल्ली में बर्ड फ्लू - फोटो : जी पॉल

विस्तार

दिल्ली, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में भी बर्ड फ्लू की दस्तक के साथ ही अब तक 10 राज्य एवियन इंफ्लूएंजा की चपेट में आ चुके हैं। भोपाल की लैब से मिली रिपोर्ट में दिल्ली के आठ सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, उत्तराखंड के देहरादून और कोटद्वार में मरे पक्षियों में फ्लू की पुष्टि हुई है जबकि महाराष्ट्र के परभणी, मुंबई, ठाणे, बीड और डपोल में पक्षियों की मौत की वजह बर्ड फ्लू ही है।  

विज्ञापन


दिल्ली की संजय झील, मयूर विहार फेज-3 व द्वारका सेक्टर-9 में कौवों और बतखों की मौत की वजह बर्ड फ्लू बताया गया है। दिल्ली सरकार ने डिब्बाबंद चिकन पर भी रोक लगा दी है। दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद संजय झील में सोमवार सुबह बतखों को कलिंग (संक्रमण की आशंका से मार देना) किया गया है।
विज्ञापन



प्रोटोकॉल के हिसाब से इन्हें झील के एक किनारे दफनाया गया है और झील को सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं, बड़ी संख्या में पक्षियों को अलग से तैयार पिजरों में रखा गया है। मयूर विहार फेज-3 व द्वारका सेक्टर-9 के पार्क को सैनिटाइज करने के बाद बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली से करीब 128 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सोमवार सुबह तक 8 सैंपल की रिपोर्ट आई है। इनमें एक सैंपल द्वारका सेक्टर-9, चार संजय झील से और तीन मयूर विहार फेज-3 के थे।  पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि तीनों जगहों के सैंपल में बर्ड फ्लू मिला है।

एनडीएमसी ने गठित की रैपिड रिस्पांस टीम
बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद सोमवार सुबह एनडीएमसी प्रशासन ने रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर दिया है। टीम अपने इलाके में चिड़ियों की निगरानी करेगी। हर सप्ताह अपनी रिपोर्ट निगम में दाखिल करेंगे। एनडीएमसी का कहना है कि टीम का खास फोकस उन इलाकों में रहेगा, जहां पक्षियों की संख्या ज्यादा रहती है।


128 से अधिक सैंपल भेजे जा चुके हैं।
08 सैंपल की रिपोर्ट आई है।
03 पार्क को बंद कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश के 18 जिलों में बर्ड फ्लू
मध्यप्रदेश में 52 जिलों में से 18 बर्ड फ्लू से प्रभावित हैं। इन जिलों में 26 दिसंबर से अब तक 1300 से अधिक कौवों की मौत हो चुकी है। एवियन इंफ्लूएंजा या बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने की कोशिशों की तहत तक 600 पोल्ट्री पक्षियों को मारा जा चुका है। प्रदेश के पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. आरके रोकड़े ने बताया कि भोपाल में मरी गौरैया में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। प्रदेश में 10 कबूतरों और 10 बगुलों की मौत की खबर है। इंदौर, नीमच और आगर मालवा जिलों में मीट बिक्री के लिए पोल्ट्री दुकानों में रखे 600 से अधिक पक्षियों को मारा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed