फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Birbhum blast accused arrested Trinamool workers died

बीरभूम बम धमाका: मुख्य आरोपी सहित छह गिरफ्तार, दो तृणमूल कार्यकर्ताओं की मौत

Sun, 05 Feb 2023 09:34 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 05 Feb 2023 09:34 PM IST
सार

बीरभूम के मरग्राम के अस्पताल मोड़ इलाके में शनिवार रात करीब 10 बजे एक बम धमाका हुआ था। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में न्यूटन शेख की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Birbhum blast accused arrested Trinamool workers died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में शनिवार रात को हुए बम विस्फोट मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि इस धमाके में घायल दूसरे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की रविवार को अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ही तृणमूल कांग्रेस के नेता के करीबी थे। दूसरी ओर, भाजपा ने इस मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी कारने की मांग की है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीरभूम के मरग्राम के अस्पताल मोड़ इलाके में शनिवार रात करीब 10 बजे एक बम धमाका हुआ था। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में न्यूटन शेख की मौत हो गई। घायल लाल्टू शेख को पहले रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल और बाद में कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार दोपहर ट्रॉमा केयर यूनिट में उसकी मौत हो गई।सूत्रों के अनुसार लाल्टू के इलाज के लिए पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि लाल्टू की मौत अत्यधिक खून बहने और लगातार तीन बार दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
विज्ञापन


घटना के बाद मरग्राम थाने की पुलिस ने रात को ही पूरे इलाके में तलाशी के बाद छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि बंगाल में इस वर्ष पंचायत चुनाव हैं। विपक्ष का आरोप है कि पंचायत चुनाव के बाद हिंसक वारदातें बढ़ गयी हैं और लगातार बम ब्लास्ट की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी पर गिरी गाज, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी हटाए गए, भास्कर मुखर्जी होंगे नए एसपी
बीरभूम के मारग्राम में बम धमाके में दो तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की मौत के बाद एसपी पर इसकी गाज गिरी है। घटना के बाद एसपी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को एसपी पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह भास्कर मुखर्जी को नया एसपी नियुक्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को बंगाल पुलिस मुख्यालय में ओएसडी के पद पर तैनात किया गया है। 


भास्कर मुखर्जी पहले सुंदरबन के एसपी थे, आईपीएस कोटेश्वरनाथ नालावाथ को सुंदरबन का नया एसपी बनाया गया है। कहा जा रहा है कि यह एक रूटीन तबादला है लेकिन जानकार मान रहे हैं कि बम धमाके की गाज एसपी पर गिरी है. तभी उनको पद सा हटाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed