{"_id":"6383d48f297b0141fd183051","slug":"biplab-deb-had-eaten-food-at-rickshaw-puller-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Biplab Deb : बिप्लब देब ने रिक्शा चालक के घर पर खाया खाना, बोले- ये मुझे स्कूल ले जाते थे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Biplab Deb : बिप्लब देब ने रिक्शा चालक के घर पर खाया खाना, बोले- ये मुझे स्कूल ले जाते थे
Mon, 28 Nov 2022 02:50 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, अगरतला
पीटीआई, अगरतला
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 28 Nov 2022 02:50 AM IST
सार
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब रिक्शाचालक दास से मिले, जो उन्हें स्कूल छोड़ने के लिए जाते थे। दास ने कहा कि बिप्लब से मिलने के बाद मुझे जो संतुष्टि मिली है, उसे व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं।
विज्ञापन
बिप्लब देब ने रिक्शा चालक के घर पर खाया खाना
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा के गोमती जिले के मुरापारा इलाके के रिक्शाचालक सुनील दास रविवार दोपहर उस समय दंग रह गए जब राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब दोपहर के भोजन के लिए उनके घर पहुंच गए। बिप्लब कुमार देब सीधे रसोई में बैठ गए और वहीं पर उन्होंने खाना खाया। विधानसभा चुनाव से पहले 'घर घर बीजेपी' कार्यक्रम के तहत देब ने जिले के माताबारी निर्वाचन क्षेत्र में एक रैली का नेतृत्व किया और घर-घर जाकर प्रचार किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रिक्शाचालक दास से मिले, जो उन्हें स्कूल छोड़ने के लिए जाते थे। दास ने कहा कि बिप्लब से मिलने के बाद मुझे जो संतुष्टि मिली है, उसे व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने आगे बताया कि बिप्लब तब बहुत छोटे थे, तब मैं उनको रिक्शा से स्कूल छोड़ने जाता था। इससे भी अधिक दिलचस्प बात यह है कि एक बड़े राजनीतिक नेता होने के बावजूद उन्होंने मेरी झोपड़ी में दोपहर का भोजन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमें गर्व महसूस होता है कि हमारे गांव का कोई व्यक्ति राज्य का मुख्यमंत्री बना और अब राज्यसभा सांसद है। उनके पिता हिरुधन देब, जो जनसंघ के सदस्य थे, जब भी मैं उनसे मदद मांगता था, मेरी मदद करते थे। दास ने कहा कि देब के पिता एक बार रिक्शा खरीदने के लिए लिए गए कर्ज के गारंटर बन गए थे। उन्होंने कहा कि दिन बीत गए हैं लेकिन यादें ताजा हैं।
विज्ञापन
बिप्लब कुमार देब ने कहा कि जब वह स्कूल में था तब वह दास के रिक्शे में सफर करता था। उन्होंने कहा कि मेरे स्कूल के दिनों में मैं उनके रिक्शे पर सवारी किया करता था। मेरे परिवार के सदस्य भी कहीं जाते थे तो उनके रिक्शे का इस्तेमाल करते थे। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से उन्होंने अपने कमरे में मेरा स्वागत किया और दोपहर के भोजन की पेशकश की, उससे मैं अभिभूत हूं।