फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bindu Ammini who entered Sabarimala temple in January filed a petition in Supreme Court

सबरीमाला में प्रवेश करने वाली महिला ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, सुरक्षित प्रवेश की मांग

Mon, 02 Dec 2019 05:32 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सबरीमाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सबरीमाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 02 Dec 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
Bindu Ammini who entered Sabarimala temple in January filed a petition in Supreme Court
सबरीमाला मंदिर

सबरीमाला मंदिर में जनवरी में प्रवेश करने वाली दो महिलाओं में से एक बिंदु अम्मिनी ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में बिंदु ने कहा है कि अदालत केरल सरकार को निर्देश दे कि वह सबरीमाला मंदिर में किसी भी महिला के (सुरक्षित) प्रवेश को सुनिश्चित करे।

विज्ञापन

 



बता दें कि इससे पहले बिंदु अम्मिनी पर मिर्च पाउडर से हमला हुआ था। बिंदु अम्मिनी महिला अधिकार कार्यकर्ता तृप्ति देसाई सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में पूजा करने के लिए कोच्चि पहुंची थीं। इसी वर्ष जनवरी में मंदिर में दर्शन कर चुकीं बिंदु अम्मिनी देसाई और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर बिंदु के चेहरे पर एक हमलावर ने मिर्च पाउडर फेंक दिया था। यह घटना तब हुई जब देसाई, बिंदु और अन्य कार्यकर्ताओं को हवाई अड्डे से कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्तालय में ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बताया था कि हमलावर की पहचान श्रीनाथ पद्मनाभन के तौर पर हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 


देसाई और कार्यकर्ताओं का विरोध करने के लिए अयप्पा श्रद्धालु बढ़ी संख्या में कमिश्नर कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए थे। दूसरी ओर केरल के पर्यटन और देवस्वओम मंत्री के. सुरेंद्रन ने कार्यकर्ता तृप्ति देसाई के सबरीमला जाने के निर्णय के पीछे साजिश होने का आरोप लगाया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed