फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bill will be introduced in Rajya Sabha today on Triple talaq

राज्यसभा में आज पेश होगा तीन तलाक पर विधेयक

Wed, 03 Jan 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली Updated Wed, 03 Jan 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bill will be introduced in Rajya Sabha today on Triple talaq
triple talaq
लोकसभा से पारित तीन तलाक अर्थात मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2017 बुधवार को राज्यसभा में पेश होगा। लोकसभा में बहुमत के चलते सरकार ने इसे पारित करा लिया है, लेकिन राज्यसभा में विधेयक का पारित होना विपक्ष के रुख पर निर्भर करेगा। कांग्रेस समेत लगभग सभी विपक्षी दलों की मंशा इसे स्थायी समिति के समक्ष भेजने की है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने अभी तक बिल को लेकर अपनी राय स्पष्ट नहीं की है, लेकिन अधिकतर विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे पर एकजुट दिख रही हैं। विधेयक को लेकर कांग्रेस पर राजनीतिक दबाव है। लिहाजा कांग्रेस अन्य विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर  कोई फैसला लेना चाहती है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस, भाकपा, माकपा, द्रमुक, सपा, बीजद, अन्नाद्रमुक आदि ने विधेयक को लेकर अपनी भावनाओं से राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को अवगत करा दिया है। 
विज्ञापन


पढ़ें- पति बोला- तलाक... तलाक... तलाक, पत्नी ने SSP से लगाई गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पार्टियों की कोशिश है कि विधेयक स्थायी समिति को भेजा जाए, जिससे कि उनकी ओर से उठाई जा रही आपत्तियों को लेकर विधेयक में संशोधन हो सके। हालांकि संसदीय कार्य राज्यमंत्री विजय गोयल इस कोशिश में हैं कि लोकसभा की तरह ही राज्यसभा में भी विधेयक पारित हो जाए। सरकार की ओर से कांग्रेस नेताओं से बातचीत कर आमसहमति बनाने की कोशिश जारी है।

राज्यसभा में संशोधन न लाए कांग्रेस : सरकार

Bill will be introduced in Rajya Sabha today on Triple talaq
triple talaq
सरकार ने मंगलवार को कांग्रेस से अनुरोध किया कि मुस्लिम महिलाओं को एक बार में तीन तलाक कहे जाने के चलन को फौजदारी अपराध बनाने के प्रावधान वाला विधेयक जब राज्यसभा में आए तो वह किसी संशोधन पर जोर न दे। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सरकार चाहेगी कि कांग्रेस संशोधन पर जोर न देने के अपने उसी रुख पर कायम रहे जो उसने लोकसभा में अपनाया था।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘हमारी कांग्रेस सहित विपक्षी दलों से निरंतर बातचीत चल रही है। हमने कांग्रेस से कहा है कि चूंकि उन्होंने लोकसभा में किसी संशोधन पर बल नहीं दिया है, उन्हें राज्यसभा में भी यही करना चाहिए।’ कांग्रेस ने इस विधेयक के कुछ प्रावधानों पर लोकसभा में संशोधन पेश किया था, लेकिन उन्हें पारित करवाने पर जोर नहीं दिया।

रेणुका चौधरी, कांग्रेस सांसद- कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण के पक्ष में रही है, लेकिन पार्टी को यह देखना होगा कि विधेयक में वास्तव में क्या है। महिलाओं के सशक्तिकरण के पक्ष में हम खड़े न हो, यह सवाल ही नहीं उठता। इसका कोई स्पष्ट समाधान नहीं है। हमें देखना होगा कि चर्चा कैसे होती है। वास्तव में क्या शामिल किया गया है और इसे कैसे लागू किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed