{"_id":"590021094f1c1b876dc0dd09","slug":"bill-gates-praises-pm-narendra-modi-s-swachh-bharat-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल गेट्स ने जमकर की मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की तारीफ, वीडियो भी किया शेयर ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बिल गेट्स ने जमकर की मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की तारीफ, वीडियो भी किया शेयर
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय
Updated Wed, 26 Apr 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
बिल गेट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइक्रोसॉफ्ट से संस्थापक बिल गेट्स ने स्वच्छ भारत मिशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। अपने ब्लॉग के माध्यम से उन्होंने प्रधानमंत्री के इस कदम की सराहना की। अपने ब्लॉग में उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी का ये कदम काफी सराहनीय है। प्रधानमंत्री के इस कदम से भारत की लाखों महिलाओं की जिंदगी बदल गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- नोटबंदी के मोदी सरकार के फैसले पर यह बोले माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स
विज्ञापन
गेट्स ने अपने ब्लॉग में प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए भाषण का अंश भी डाला। उन्होंने लिखा कि मोदी ने केवल भाषण ही नहीं दिया बल्कि इस पर काम भी किया। उन्होंने लिखा कि मोदी पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने इस मुद्दे पर बात की है। इसके अलावा उन्होंने इस समस्या को सुलझाने के लिए हर संभव कोशिश की।
विज्ञापन
उन्होंने आगे लिखा कि आज हम जबकि 21वीं सदी में रह रहे हैं, क्या हमें कभी इस बात की तकलीफ महसूस हुई कि हमारी माताएं और बहनें खुले में शौच करने को मजबूर हैं? गांव की महिलाएं रात के अंधेरे का इंतजार केवल इस वजह से करती हैं ताकि वो शौच के लिए जा सकें। गेट्स ने लिखा कि 2014 में जब स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत हुई थी उस समय 42 फीसदी भारतीय उचित स्वच्छता का इस्तेमाल करते थे आज 63 फीसदी भारतीय इसका इस्तेमाल करते हैं।
ये भी पढ़ें- खुले में शौच मुक्त गांव अभियान के नाम पर खूब हुआ 'मिशन लूटखसोट'
गेट्स ने आगे लिखा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत मोदी की योजना 2019 तक लगभग 7.5 करोड़ शौचालय बनाने की है। सरकार 2 अक्टूबर, 2019, महात्मा गांधी के जन्म की 150वीं वर्षगांठ तक इसे पूरा करने की योजना बना रही है। मोदी लगातार इस पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने लिखा मुझे याद नहीं है कि मोदी के अलावा किसी दूसरे नेता ने इस बारे में सोचा हो। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक ने ये बातें अपनी वेबसाइट www.gatesnotes.com पर लिखी हैं। इसके अलावा उन्होंने टॉकिंग ट्वॉयलेट्स नाम का एक वीडियो भी शेयर किया है-
आपको बता दें कि इससे पहले गेट्स ने मोदी की नोटबंदी के फैसले की भी सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से भारत में शैडो अर्थव्यवस्था को खत्म करने में मदद मिलेगी और नगदी रहित अर्थव्यवस्था की ओर देश आगे बढ़ सकेगा।