{"_id":"58ff72884f1c1bb365c0d4fb","slug":"central-power-minister-piyush-goel-says-tha-varanasi-become-model-centre-of-electricity","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" यूपी में बिजली का ‘मॉडल सेंटर’ बनेगा बनारस, अफसरों को दो महीने का टारगेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बिजली का ‘मॉडल सेंटर’ बनेगा बनारस, अफसरों को दो महीने का टारगेट
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 25 Apr 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल बोले, शहर को बिजली चोरी और कटियामारी से मुक्त कराएंगे
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सुव्यवस्थित बिजली आपूर्ति के लिहाज से बनारस को प्रदेश का ‘मॉडल सेंटर’ बनाया जाएगा। शहर को बिजली चोरी और कटियामारी से पूरी तरह मुक्त कराया जाएगा। यहां सौ प्रतिशत कनेक्शन वैध होंगे। इसके लिए अफसरों को दो महीने का टारगेट दिया गया है।
इस दौरान जिनके घरों, कारखानों में बिजली कनेक्शन नहीं है, वहां अभियान चलाकर कनेक्शन दिए जाएंगे। केंद्र और प्रदेश की सरकार चाहती है कि बिजली चोरी के खिलाफ लोग इस शहर का उदाहरण दें।
मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पिछली सपा सरकार कहती थी कि हम कटियामारी करने वालों पर कार्रवाई नहीं करेंगे। जबकि प्रदेश की योगी सरकार ईमानदार को प्रोत्साहन देगी। बिजली चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद केंद्र की ओर से पहली बार कोई कद्दावर मंत्री वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने आया था। करीब चार घंटे तक समीक्षा बैठक के बाद केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अब केंद्र और प्रदेश दोनों जगह भाजपा की सरकार है।
इससे सभी तरह के विकास कार्यों, परियोजनाओं में तेजी जाएगी। दावा किया कि शहर का ऐतिहासिक विकास होगा। बताया कि आईपीडीएस के तहत बिजली तारों को भूमिगत करने का अधिकतर काम बारिश से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पूर्व का प्रस्तावित काम 30 सितंबर तक पूरा हो जाना था लेकिन चुनाव के चलते देरी हुई। वे कार्य अब जल्द पूरे होंगे। हेरिटेज पोल भी जल्द लगेंगे।

बिजली चोरी रुके तो सभी शहरों में 24 घंटे बिजली
आईपीडीएस के कामों की समीक्षा करने बनारस पहुंचे केंद्रीय मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि चोरी रुकेगी तो 24 घंटे बिजली मिलेगी। हम कल से सभी शहरों में चौबीस घंटे बिजली दे सकते हैं यदि बिजली चोरी पूरी तरह रुक जाए और उपभोक्ता अपना बिजली बिल समय से भरना शुरू कर दें।
बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उपभोक्ता बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए 1912 नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।
मंगलवार को आईपीडीएस के कामों की समीक्षा करने बनारस पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने भेलूपुर में निरीक्षण के दौरान मीडिया से कहा कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद चौबीस घंटे निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी। बताया कि आईपीडीएस के कार्यों को मार्च 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
शहर के कई और इलाके इस योजना से जुड़ेंगे। इसलिए समयसीमा भी बढ़ाई जा सकती है। बिजली तारों के भूमिगत होने से वितरण व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
केंद्रीय मंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे भेलूपुर कमच्छा पहुंचे। यहां चल रहे बिजली तारों को भूमिगत करने के कार्यों का निरीक्षण किया।
फिर दुर्गाकुंड गए, वहां भी भूमिगत केबलिंग के कार्य को देखा। दशाश्वमेध घाट जाकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे सफाई कार्य का जायजा लिया। वहां से लौटने के बाद कमिश्नरी में अधिकारियों के साथ आईपीडीएस सहित अन्य केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।