{"_id":"59efa3d04f1c1bd0538b93a9","slug":"biker-sana-iqbal-dies-in-car-crash-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने वाली सना इकबाल की कार दुर्घटना में मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आत्महत्या के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने वाली सना इकबाल की कार दुर्घटना में मौत
एजेंसी, हैदराबाद
Updated Wed, 25 Oct 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
सना इकबाल
- फोटो : FILE PHOTO
देशभर में अवसाद और आत्महत्या को लेकर एकल अभियान चलाने वाली महिला मोटरसाइकिल चालक सना इकबाल की मंगलवार की सुबह हैदराबाद में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने इस दुखद घटना की जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके में तड़के सुबह 3:30 बजे हुई दुर्घटना में उनके पति घायल हो गए हैं। नरसिंहजी पुलिस स्टेशन इंस्पेक्टर जीवी रमन गौड़ ने कहा कि 29 वर्षीय सना और उनके पति अब्दुल नदीम कार से टोलीचौकी में स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार आउटर रिंग रोड पर स्थित डिवाइडर से टकरा गई।
सना के पति अब्दुल नदीम कार चला रहे थे। दुर्घटना में सना को गंभीर चोटें आईं और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके घायल पति नदीम का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः सुशांत रोहिल्ला सुसाइड मामला : AMITY की अर्जी पर हाईकोर्ट ने उठाए ये सवाल
पुलिस ने कहा कि आईपीसी की धारा 304ए (लापरवाही के कारण मौत) और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
हैदराबाद की रहने वाली बाइक राइडर कुछ सालों पहले चर्चा में आई थीं।
तब उन्होंने देशभर में आत्महत्या को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए अकेले पूरे देश में यात्रा की थी। उनके अभियान का उद्देश्य लोगों और खास तौर पर छात्रों को आत्महत्या को लेकर शिक्षित करना था।