फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bengal Train Accident Live: राहत-बचाव के लिए पहुंचे 200 से ज्यादा बीएसएफ के जवान, रेलमंत्री भी घटनास्थल के लिए रवाना

Thu, 13 Jan 2022 09:49 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 13 Jan 2022 09:49 PM IST
खास बातें

पश्चिम बंगाल के दोमोहानी में गुरुवार को गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत की खबर है, जबकि 45 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Train Accident in West Bengal Live: Bikaner Guwahati Express 15633 Rail Derailed Mainaguri Jalpaiguri, Railway Helpline Number, Rescue Operation News in Hindi
गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस से यात्रियों को निकालने का काम जारी। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

10:29 PM, 13-Jan-2022

राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंचे बीएसएफ के जवान

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुए बीकानेर एक्सप्रेस हादसे में राहत-बचाव कार्यों के लिए लगातार मदद जुटती जा रही है। बताया गया है कि 200 से अधिक बीएसएफ के जवान बचाव अभियान को अंजाम देने के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
09:48 PM, 13-Jan-2022

गहलोत ने की रेल मंत्री से बात

इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जलपाईगुड़ी क्षेत्र (पश्चिम बंगाल) में हुए बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से बात हुई। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में चर्चा हुई। प्रदेश से मंत्री भंवर सिंह भाटी एवं गोविंद राम मेघवाल (बागडोगरा एयरपोर्ट) पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे तथा राज्य सरकार की तरफ से कोऑर्डिनेट करेंगे।
विज्ञापन
09:34 PM, 13-Jan-2022

उपराष्ट्रपति बोले- मृतकों के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना

गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के हादसे पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, "मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।"
09:16 PM, 13-Jan-2022

रेल मंत्री आज रात जलपाईगुड़ी रवाना

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस हादसे को लेकर रेल मंत्री पूरी तरह सक्रिय हैं। गुरुवार को ही उन्होंने दिल्ली से न्यू जलपाईगुड़ी निकलने की बात कही। उन्होंने बचाव कार्यों से जुड़ी जानकारी भी साझा कीं।
08:58 PM, 13-Jan-2022

रेल हादसे में पांच लोगों की गई जान

DG NDRF अतुल करवाल ने कहा है कि गुवाहाटी-बीकानेर टेन के 12 कोच डिरेल हुए हैं। 5 लोगों की मृत्यु हुई हैं और 50 से अधिक लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में पहुंचा दिया है। NDRF की 2 टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।
08:39 PM, 13-Jan-2022
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्रेन हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल के न्यू मयनागुरी के पास बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के डिब्बों का पटरी से उतरना चिंताजनक है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
08:22 PM, 13-Jan-2022

पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट

प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर ट्वीट किया। उन्होंने कहा, "रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और पश्चिम बंगाल में ट्रेन दुर्घटना के मद्देनज़र स्थिति का जायज़ा लिया। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।"
08:02 PM, 13-Jan-2022

क्या बोले राजस्थान सीएम?

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी हादसे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "यात्रियों की जान जाने के बारे में जानकर दुखी हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना।"
07:45 PM, 13-Jan-2022

ममता बनर्जी बोलीं- सभी अधिकारी राहत-बचाव कार्यों में लगे

बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, "मैनागुड़ी में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के साथ हुए दुखद हादसे से गहरा झटका लगा। राज्य सरकार के सभी वरिष्ठ अधिकारी, डीएम, एसपी, आईजी उत्तर बंगाल राहत-बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। जो भी घायल हैं, उन्हें जल्द से जल्द चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।"
07:28 PM, 13-Jan-2022

रेल मंत्री बोले- पीएम मोदी को घटना के बारे में बताया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना पर ट्वीट कर कहा, "मैंने पीएम मोदी से बात की है और उन्हें बचाव कार्यों से अवगत कराया है। मैं व्यक्तिगत रूप से त्वरित बचाव कार्यों के लिए स्थिति की निगरानी कर रहा हूं।" 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed