Bengal Train Accident Live: राहत-बचाव के लिए पहुंचे 200 से ज्यादा बीएसएफ के जवान, रेलमंत्री भी घटनास्थल के लिए रवाना
{"_id":"61e02c3cb72e682d4952dc19","slug":"bikaner-guwahati-express-train-accident-live-updates-west-bengal-rail-accident-indian-railway-helpline-number-rescue-operation-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bengal Train Accident Live: राहत-बचाव के लिए पहुंचे 200 से ज्यादा बीएसएफ के जवान, रेलमंत्री भी घटनास्थल के लिए रवाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 13 Jan 2022 09:49 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 13 Jan 2022 09:49 PM IST
खास बातें
पश्चिम बंगाल के दोमोहानी में गुरुवार को गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत की खबर है, जबकि 45 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस से यात्रियों को निकालने का काम जारी।
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
10:29 PM, 13-Jan-2022
राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंचे बीएसएफ के जवान
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुए बीकानेर एक्सप्रेस हादसे में राहत-बचाव कार्यों के लिए लगातार मदद जुटती जा रही है। बताया गया है कि 200 से अधिक बीएसएफ के जवान बचाव अभियान को अंजाम देने के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।09:48 PM, 13-Jan-2022
गहलोत ने की रेल मंत्री से बात
इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जलपाईगुड़ी क्षेत्र (पश्चिम बंगाल) में हुए बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से बात हुई। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में चर्चा हुई। प्रदेश से मंत्री भंवर सिंह भाटी एवं गोविंद राम मेघवाल (बागडोगरा एयरपोर्ट) पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे तथा राज्य सरकार की तरफ से कोऑर्डिनेट करेंगे।
विज्ञापन
09:34 PM, 13-Jan-2022
उपराष्ट्रपति बोले- मृतकों के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना
गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के हादसे पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, "मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।"09:16 PM, 13-Jan-2022
रेल मंत्री आज रात जलपाईगुड़ी रवाना
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस हादसे को लेकर रेल मंत्री पूरी तरह सक्रिय हैं। गुरुवार को ही उन्होंने दिल्ली से न्यू जलपाईगुड़ी निकलने की बात कही। उन्होंने बचाव कार्यों से जुड़ी जानकारी भी साझा कीं।08:58 PM, 13-Jan-2022
रेल हादसे में पांच लोगों की गई जान
DG NDRF अतुल करवाल ने कहा है कि गुवाहाटी-बीकानेर टेन के 12 कोच डिरेल हुए हैं। 5 लोगों की मृत्यु हुई हैं और 50 से अधिक लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में पहुंचा दिया है। NDRF की 2 टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।08:39 PM, 13-Jan-2022
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्रेन हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल के न्यू मयनागुरी के पास बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के डिब्बों का पटरी से उतरना चिंताजनक है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
08:22 PM, 13-Jan-2022
पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट
प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर ट्वीट किया। उन्होंने कहा, "रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और पश्चिम बंगाल में ट्रेन दुर्घटना के मद्देनज़र स्थिति का जायज़ा लिया। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।"08:02 PM, 13-Jan-2022
क्या बोले राजस्थान सीएम?
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी हादसे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "यात्रियों की जान जाने के बारे में जानकर दुखी हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना।"07:45 PM, 13-Jan-2022
ममता बनर्जी बोलीं- सभी अधिकारी राहत-बचाव कार्यों में लगे
बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, "मैनागुड़ी में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के साथ हुए दुखद हादसे से गहरा झटका लगा। राज्य सरकार के सभी वरिष्ठ अधिकारी, डीएम, एसपी, आईजी उत्तर बंगाल राहत-बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। जो भी घायल हैं, उन्हें जल्द से जल्द चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।"07:28 PM, 13-Jan-2022