{"_id":"61e0c1a4fa05a77bd97f07d6","slug":"bikaner-express-accident-passengers-fell-from-seats-with-a-jolt-a-passenger-who-survived-narrowly-told-the-sight","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकानेर एक्सप्रेस हादसा : झटके के साथ सीटों से गिरे यात्री, बाल-बाल बचे यात्री ने बयां किया आंखों देखा मंजर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बीकानेर एक्सप्रेस हादसा : झटके के साथ सीटों से गिरे यात्री, बाल-बाल बचे यात्री ने बयां किया आंखों देखा मंजर
Fri, 14 Jan 2022 05:49 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, कोलकाता/गुवाहाटी/नई दिल्ली।
एजेंसी, कोलकाता/गुवाहाटी/नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 14 Jan 2022 05:49 AM IST
सार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की मदद की घोषणा की है। इसके अलावा गंभीर रूप से घायलों के लिए एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 25 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस से यात्रियों को निकालने का काम करते बचाव कर्मी।
- फोटो : ANI
विस्तार
बीकानेर एक्सप्रेस की दुर्घटना में बचे एक यात्री संजय ने बताया कि हादसे से पहले डिब्बे को तेज झटका लगा और उसके बाद जोर की आवाज आई और फिर हर ओर अंधेरा छा गया। यात्री अपनी-अपनी सीटों से नीचे गिर पड़े। डिब्बों के पलटने से यात्री इधर-उधर हो गए। अस्पताल में भर्ती एक घायल ने बताया कि दुर्घटना के बाद वह और उनके साथ यात्रा कर रही उनकी मां एक-दूसरे से अलग हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला लेकिन उनकी मां अब तक नहीं मिली हैं।
विज्ञापन
बचाव कार्य में जुटे एक स्थानीय व्यक्ति मनोहर पाल ने बताया कि वह घटनास्थल के निकल एक चाय दुकान पर दोस्तों के साथ चाय पी रहे थे जब उन्होंने जोर की आवाज सुनी। पहले लगा कि कोई धमाका हुआ है लेकिन बाद में जब दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे तब पता चला कि ट्रेन बेपटरी हो गई है।
विज्ञापन
मदद : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की मदद की घोषणा की है। इसके अलावा गंभीर रूप से घायलों के लिए एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 25 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने दुख जताया
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु ने रेल हादसे पर दुख जताया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, बीकानेर एक्सप्रेस का पटरी से उतरना दुखद है। मेरी प्रार्थनाएं प्रभावित यात्रियों और उनके परिजनों के साथ है। उपराष्ट्रपति कार्यालय ने नायडु के हवाले से ट्वीट किया, मेरी संवदेना प्रभावित परिवारों के साथ है।