फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bijnor panchayat Decision

पंचायत ने गर्भवती युवती की अस्मत की कीमत लगाई दो लाख

Mon, 27 Jun 2016 02:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर Updated Mon, 27 Jun 2016 02:58 AM IST
विज्ञापन
bijnor panchayat Decision

यूपी के बिजनौर के राजा का ताजपुरकस्बे के एक मोहल्ले में बैठी पंचायत में पंचों ने एक युवती की अस्मत की कीमत दो लाख रुपये लगाई। पंचायत के बाद युवती के परिजनों को थाने जाने से मना कर दिया गया। युवक के परिजनों को शीघ्र ही दो लाख रुपये युवती के परिजनों को देने का फरमान सुनाया गया।

विज्ञापन


शनिवार को मोहल्ले में पंचायत एक युवती के गर्भवती होने के बाद बैठी थी। उक्त युवती के मोहल्ले के ही एक युवक से करीब दो वर्ष से प्रेम संबंध थे। युवती के गर्भवती होने का पता लगने पर परिजनों ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने पड़ोसी युवक का नाम बता दिया।
विज्ञापन


इसके बाद युवती के परिजनों ने उक्त युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस मामले को लेकर शाम को बिरादरी की पंचायत बैठी। इसमें युवती के परिजनों ने युवक से अपनी जमीन का बैनामा युवती के नाम कराने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचों ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद युवक पक्ष को युवती की शादी करने के लिए दो लाख रुपये देने का फरमान सुनाया। पंचों के फैसले को युवक ने मंजूर कर लिया। पंचायत में इस मामले की शिकायत पुलिस से नहीं करने की बात भी तय की गई। मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर, प्रभारी निरीक्षक आर आर कठेरिया ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed