फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar's rat is not only drunkard but also diamond thieves

बिहार के चूहे शराबी ही नहीं हीरे के भी हैं चोर, सीसीटीवी में ज्वैलरी उड़ाते पकड़े गए 

Fri, 08 Mar 2019 12:31 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bihar's rat is not only drunkard but also diamond thieves

बिहार में चूहे केवल शराब का सेवन ही नहीं करते वो चोरी भी करते हैं। चोरी भी कुछ मामूली नहीं हीरे की। जी हां, सरकारी शराब गटकने वाले बिहार के चूहे  हाई प्रोफाइल चोर हैं। दरअसल पटना के एक बड़े ज्वैलरी की दुकान से चूहों की इस करतूत की खबर निकल कर सामने आई है। जानकारी के अनुसार ज्वैलरी की दुकान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दुकान के स्टॉक से हीरे की ज्वैलरी गायब मिली। 

विज्ञापन


दुकान के मालिक को अपने कर्मचारियों पर शक हुआ, लेकिन सभी ने अपने आप को बेगुनाह बताया। इसके बाद पटना के बोरिंग रोड स्थित इस ज्वैलरी शॉप में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। फुटेज में चौंकने वाली तस्वीर सामने आईं। सीसीटीवी फुटेज में ‘ज्वैल थीफ’ चूहे निकले। दुकान के किसी छोर से अंदर आए चूहे सीसीटीवी में हीरे की ज्वैलरी उड़ाते पकड़े गए। 
विज्ञापन


चूहे बड़ी आसानी से ज्वैलरी के पॉकेट को अपने मुंह में दबा कर ले जाते दिखे और इसकी भनक किसी को नहीं लगी। पता चला कि हीरे चुराने के बाद चूहा दुकान की फॉल्स सीलिंग में जा घुसा है, जिस कारण हीरा नहीं मिल सका है। दुकान मालिक के मुताबिक हीरे की खोज जारी है। ये पूरा खेल दुकान में लगे तीन सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है और शहर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed