फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar's Baby Rani becomes Canada's High Commissioner for a day

बिहार की बेबी रानी बनीं कनाडा की एक दिन की हाई कमिश्नर

Fri, 12 Oct 2018 06:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Oct 2018 06:10 AM IST
विज्ञापन
Bihar's Baby Rani becomes Canada's High Commissioner for a day

बिहार में जमुई की 19 वर्षीय बेबी रानी के लिए बृहस्पतिवार का दिन कभी भूलने वाला था। उन्हें अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक दिन के लिए कनाडा का हाई कमिश्नर बनाया गया था।

विज्ञापन

बमुश्किल साढ़े चार फीट की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा बेबी का हौसला बहुत ऊंचा है। उन्होंने अपने गांव और आसपास के इलाकों में पिछले नौ साल के दौरान बालिकाओं के शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए काफी काम किया है। 
विज्ञापन


बेबी रानी कहती हैं कि अब उनके गांव की लड़कियां न सिर्फ पढ़-लिख रही हैं बल्कि अपने पैरों पर भी खड़ी भी हो रही हैं। बतौर कनाडा की हाई कमिश्नर, बेबी ने गुरुग्राम के एक स्कूल का दौरा किया। यहां उन्होंने देश में बालिकाओं की स्थिति पर चर्चा की। शाम को उन्होंने दिल्ली में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेकर बालिकाओं का हौसला बढ़ाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, समारोह में मुख्य अतिथि फिल्म स्टार अनिल कपूर थे लेकिन लोगों का ध्यान बेबी और उनके जैसी 18 अन्य लड़कियों पर ही था जो अलग-अलग देशों की एक दिन के लिए राजदूत बनाई गईं थीं। समारोह की थीम ‘हम बराबर हैं’ थी। कनाडा हाई कमीशन ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर दिल्ली के अलावा मुंबई, बंगलूरू, मध्य प्रदेश और अहमदाबाद में भी कार्यक्रम आयोजित किए। मुंबई में इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट जैसी कई मशहूर इमारतें गुलाबी रोशनी में नहाई थीं।

कनाडा की 1000 संस्थाएं व कंपनियां भारत में सक्रिय

कनाडा के हाई कमिश्नर नादिर पटेल ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि हमारा देश महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम कर रहा है। कनाडा की 1000 से अधिक संस्थाएं और कंपनियां भारत में बालिकाओं के लिए काम कर रही हैं। भारत से पढ़ाई के लिए कनाडा जाने वाले छात्रों में भी लड़कियों की संख्या पिछले कुछ समय में काफी बढ़ी है। कनाडा सरकार उनको स्कॉलरशिप के माध्यम से मदद करने की कोशिश करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed