{"_id":"68ecf57d2cf5029ddd08a296","slug":"bihar-polls-ec-starts-random-distribution-of-evms-in-presence-of-representatives-of-parties-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव: EC ने भरोसा बढ़ाने के लिए उठाया कदम, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में शुरू किया EVM का बेतरतीब वितरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार चुनाव: EC ने भरोसा बढ़ाने के लिए उठाया कदम, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में शुरू किया EVM का बेतरतीब वितरण
Mon, 13 Oct 2025 06:20 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 13 Oct 2025 06:20 PM IST
सार
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले चुनाव आयोग ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ईवीएम और वीवीपैट का बेतरतीब वितरण शुरू किया है। पहला आकस्मिक चयन राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया गया, दूसरा चयन मंगलवार तक होगा। 121 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 54,311 ईवीएम और 58,123 वीवीपैट इकाइयां भेजी गईं। पहले चरण का मतदान छह नवंबर को होगा।
विज्ञापन
ईवीएम मशीनें
- फोटो : फ्रीपिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले उम्मीदवारों के बीच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए कदम उठाया है। आयोग ने बेतरतीब तरीके से चुनी गई ईवीएम और पेपर ट्रेल इकाइयों का वितरण शुरू किया है। छह नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा।
आयोग ने सोमवार को बताया कि जिला चुनाव अधिकारियों ने ईवीएम प्रबंधन प्रणाली (ईएमएस) के जरिए पहला आकस्मिक चयन किया, जिसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तर के मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि दूसरा आकस्मिक चयन मंगलवार तक किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: जयप्रकाश की धरती से उठी युवाओं की आवाज, पलायन और बेरोजगारी पर सवाल; इस बार इनसे उम्मीद की आस
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने बताया कि पहले बेतरतीब तरीके से 54,311 मतपत्र इकाई (बैलेट यूनिट), 54,311 नियंत्रण इकाई (कंट्रोल यूनिट) और 58,123 वीवीपैट इकाईयों को 121 विधानसभा क्षेत्रों में वितरित किया गया। इनमें कुल 45,336 मतदान केंद्र शामिल हैं।
बेतरतीब ढंग से चुनी गई ईवीएम और वीवीपैट की विधानसभावार सूची सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तर के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उनके जिलों के मुख्यालय पर दी गई। ये ईवीएम और वीवीपैट संबंधित विधानसभा के स्ट्रॉंग रूम में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रखे जाएंगे।
ये भी पढ़ें: भाजपा ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला, कहा- घोटाले और जमीन हड़पना ही राजद का शासन मॉडल
चुनाव में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची तय होने के बाद पहली बार बेतरतीब ढंग से चुनी गई मशीनों की सूची राजनीतिक दलों के साथ साझा की जाएगी। चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन