फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bihar migrant workers attacked in tamilnadu officials said video are fake situation under control

Migrant Workers Attack: तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों से मिले बिहार सरकार के अधिकारी, बोले- वायरल वीडियो फर्जी

Tue, 07 Mar 2023 10:32 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 07 Mar 2023 10:32 AM IST
सार

बालामुरुगन ने कहा कि इन फर्जी वीडियो की वजह से लोग थोड़ा घबरा गए थे लेकिन अब तमिलनाडु पुलिस और अन्य स्त्रोतों से साफ हो गया है कि ये संदेश और वीडियो फर्जी थे। 

विज्ञापन
bihar migrant workers attacked in tamilnadu officials said video are fake situation under control
बिहारी लोगों से बात करते बिहार सरकार के अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर हमले की खबर फर्जी निकली है। दरअसल बिहार सरकार के अधिकारी तमिलनाडु गए थे। वहां उन्होंने बिहार के मजदूरों से बात की और उन्हें समझाया कि वायरल वीडियो फर्जी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हालात सामन्य हैं। बिहार सरकार के अधिकारी बालामुरुगन और संतोष कुमार तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से बातचीत के लिए चेन्नई गए थे। 

विज्ञापन


ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बालामुरुगन ने चेन्नई में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए थे, जिनमें बिहारी मजदूरों पर हमले की बात कही गई थी। अब जांच में ये खबरें फर्जी निकली है, जिसकी पुष्टि हो चुकी है। बिहार सरकार के अधिकारियों ने चेन्नई में बिहार के प्रवासी मजदूरों से बातचीत भी की और उन्हें समझाया कि यह पूरा मामला फर्जी है। वह परेशान ना हों। 
विज्ञापन


बालामुरुगन ने कहा कि इन फर्जी वीडियो की वजह से लोग थोड़ा घबरा गए थे लेकिन अब तमिलनाडु पुलिस और अन्य स्त्रोतों से साफ हो गया है कि ये संदेश और वीडियो फर्जी थे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि तमिलनाडु के तिरुपुर और कोयंबटूर जिलों में दो वीडियो वायरल हुए थे। दावा किया गया था कि बिहार के मजदूरों पर हमला किया गया। इससे पूरे राज्य के प्रवासी मजदूरों में डर का माहौल पैदा हो गया और कई मजदूरों ने डर के चलते काम पर जाना बंद कर दिया। बिहार सरकार ने तमिलनाडु सरकार से मामले की जांच कर दोषिय़ों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं तमिलनाडु पुलिस ने बताया कि दोनों वीडियो फर्जी थे और तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष समेत कई लोगों के खिलाफ झूठी खबरें फैलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed