{"_id":"5ae1f41f4f1c1b350a8b6a01","slug":"bihar-loktantrik-janata-dal-new-party-announces-by-sharad-yadav-faction","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद यादव गुट ने की नई पार्टी की घोषणा, नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ना तय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शरद यादव गुट ने की नई पार्टी की घोषणा, नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ना तय
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जदयू के बागी शरद यादव के समर्थकों ने बृहस्पतिवार को लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) नाम वाली नई पार्टी बनाने की घोषणा की। इस नए राजनीतिक दल की घोषणा के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी का औपचारिक विभाजन तय हो गया है।
नई पार्टी के नाम की घोषणा एलजेडी की राष्ट्रीय महासचिव सुशीला मोराले ने की। इस दौरान शरद यादव भी मौजूद थे। हालांकि शरद यादव ने इस बात पर जोर दिया कि वह अभी नई पार्टी के सदस्य नहीं हैं क्योंकि जदयू का प्रतिनिधित्व करने का उनका दावा अभी न्यायालय में विचाराधीन है।
शरद यादव ने कहा कि उनका आशीर्वाद नई पार्टी एलजेडी के साथ है। मोराले ने बताया कि नई पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 18 मई को आयोजित किया जाएगा। शरद यादव इस अधिवेशन में मार्गदर्शक के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
मोराले ने यह स्पष्ट रूप से कहा कि यादव नई पार्टी के सदस्य नहीं होंगे। मालूम हो कि दिल्ली हाईकोर्ट में जनता दल यूनाइटेड के चुनाव चिह्न तीर निशाना वाला केस अभी लंबित है। इससे पहले निर्वाचन आयोग ने शरद यादव गुट को तीर निशान देने की मांग खारिज कर दी थी।