फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Lok Sabha Chunav 2019 Voting Live News: Chhattisgarh Lok Sabha Election Update Today

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में 50 और महाराष्ट्र में 55 फीसदी मतदान

Thu, 11 Apr 2019 09:02 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 11 Apr 2019 09:02 PM IST
सार

पहले चरण में बिहार में कुल चार सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं, महाराष्ट्र की सात और छत्तीसगढ़ की एक सीट पर आज मतदान हो रहा है। बिहार में मुकाबला मुख्यत: एनडीए बनाम महागठबंधन है। एनडीए में भाजपा, जदयू और लोजपा शामिल है, जबकि महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, रालोसपा, हम और वीआईपी शामिल है। छत्तीसगढ़ में मुख्यत: भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर है, जबकि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की भिड़ंत कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन से है। 

विज्ञापन
Bihar Lok Sabha Chunav 2019 Voting Live News: Chhattisgarh Lok Sabha Election Update Today
Nitin Gadkari after caste his vote - फोटो : ANI

विस्तार

Lok Sabha Election 2019 Phase 1:

विज्ञापन

बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में मतदान शुरू हो चुका है। यहां मुकाबला मुख्यत: एनडीए बनाम महागठबंधन है। एनडीए में भाजपा, जदयू और लोजपा शामिल है, जबकि महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, रालोसपा, हम और वीआईपी शामिल है। लड़ाई कहीं भाजपा बनाम हम, कहीं लोजपा बनाम रालोसपा तो कहीं जदयू बनाम राजद है।

 

विज्ञापन

 

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मतदान शुरू हो चुका है। मतदाता काफी उत्साहित दिख रहे हैं। गढ़चिरौली के अल्लापल्ली गांव में मतदान के दौरान की तस्वीरें। 

 

देश के 20 राज्यों की 91 सीटों पर आज हो रहे मतदान का हर अपडेट यहां क्लिक कर पढ़ें
 

बिहार
औरंगाबाद लोकसभा के इमामगंज के सलैया बूथ के पास मिला आईईडी बम
विज्ञापन

चुनाव के दौरान गया जिले के अति उग्रवाद प्रभावित डुमरिया थाना क्षेत्र के अनरबन सलैया गांव के पास एक आईडी बम बरामद हुआ है. बम मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जिसे डिफ्यूज करने की कोशिश की जा रही है.

छत्तीसगढ़:
यहां की एकमात्र लोकसभा सीट बस्तर में वोटिंग हो रही है। यहां 13.77 लाख मतदाताओं के लिए 1,878 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 798 अति संवेदनशील, नक्सल संवेदनशील 534 केंद्र, राजनीतिक संवेदनशील 232 मतदान केंद्र और 314 सामान्य मतदान केंद्र हैं।

छत्तीसगढ़:
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को बस्तर की जनता से अपील की है कि वे मतदान अवश्य करें। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट कर कहा है कि बस्तर अब न थमेगा, न रुकेगा, विकास की पथ पर आगे बढ़ेगा। अपने ट्वीट में सीएम भूपेश ने कहा है, बस्तर की जनता से अपील है कि कल अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर मतदान अवश्य करें और लाल आतंक पर वोट से प्रहार करें।

छत्तीसगढ़:
बस्तर में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी मतदाताओं के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। मालूम हो कि नारायणपुर में नक्सलियों ने आईईडी धमाका किया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इधर, संगीनों के साये में मतदान जारी है और लोग बड़ी संख्या में उत्साहित होकर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं।

बिहार 
भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री प्रेम कुमार गया में साइकिल पर सवार होकर मतदान करने निकले। वहीं, गया संसदीय क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी विजय मांझी ने बाराचट्टी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या 298 पर मतदान किया। 

Lok Sabha Elections 2019: सुबह नौ बजे तक बिहार में करीब आठ फीसदी मतदान
बिहार के गया में 13 फीसदी, औरंगाबाद में 6.8 फीसदी जमुई में 5.87 फीसदी और नवादा में पांच फीसदी मतदान हुए हैं। 
 

बिहार:
खबर है कि नवादा के रोह प्रखंड के बजवारा गांव में बूथ नम्बर 29 पर मतदान के लिए मतदाता ही नहीं पहुंचे। बजवारा और कर्मा गांव के ग्रामीणों ने पक्की सड़क नहीं बनने पर वोट बहिष्कार की घोषणा की थी।

महाराष्ट्र:
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर लोकसभा सीट के मतदान केंद्र संख्या 220 पर वोट किया। उन्होंने लोगों से बढ़ चढ़ कर मतदान में भाग लेने की अपील की। वह नागपुर लोकसभा सीट से निवर्तमान सांसद हैं और इस बार भाजपा उम्मीदवार हैं। 
 


छत्तीसगढ़:
नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा संसदीय सीट के लिए पहले ढाई घंटे में 14 फीसदी मतदान। सुबह 9.30 बजे तक लगभग 14 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।
 


बिहार
सुबह 11 बजे तक 20.31 फीसदी मतदान हुए हैं। शुरुआती दो घंटे में जहां मतदान की गति काफी धीमी रही थी, वहीं सुबह नौ से 11 बजे के बीच इसमें इजाफा दिखा। सुबह 10 बजे तक 14 फीसदी, तो 11 बजे तक 20.31 फीसदी मतदान हो चुके हैं। 

महाराष्ट्र
गढ़चिरौली लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत इटापल्ली में एक मतदान केंद्र के पास आईईडी ब्लास्ट की खबर है। एएनआई के अनुसार, नक्सलियों ने यह धमाका किया है। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 


गया में कई मतदान केंद्रों के पास केन बम बरामद होने और कुछ जगह ईवीएम के कारण हुई देरी के बावजूद मतदान की अच्छी तस्वीरें सामने आ रही हैं। तेज धूप के बावजूद न केवल युवा, बल्कि बुजुर्ग भी अपने घरों से निकल मतदान कर रहे हैं। 

महाराष्ट्र के नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।

बिहार: दोपहर 3 बजे तक औरंगाबाद 38.50 फीसदी, गया में 44 फीसदी, नवादा में 43 फीसदी और जमुई में 41.34 फीसदी मतदान हुआ। 
 

महाराष्ट्र में दोपहर तीन बजे तक 46.13 फीसदी मतदान। 

 

बिहार में शाम पांच बजे तक 50 फीसदी मतदान। 

 

जमुई में मतदान खत्म, मतदानकर्मी ईवीएम और वीवीपैट को स्ट्रॉन्ग रूम ले जाते हुए। 
 

 

शाम पांच बजे तक महाराष्ट्र में 55.78 फीसदी मतदान। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed