{"_id":"5f8f1d828ebc3e9b881759b9","slug":"bihar-election-prime-minister-narendra-modi-will-share-stage-with-nitish-kumar-and-rahul-gandhi-with-tejashwi-yadav-on-23-oct","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव : 23 को प्रधानमंत्री मोदी के साथ नीतीश, तो राहुल के साथ तेजस्वी साझा करेंगे मंच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार चुनाव : 23 को प्रधानमंत्री मोदी के साथ नीतीश, तो राहुल के साथ तेजस्वी साझा करेंगे मंच
Tue, 20 Oct 2020 10:59 PM IST
दीप्ति मिश्रा
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार प्रसार करने को लगे हैं। 23 अक्तूबर को बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी काफी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
दिवंगत नेता रामविलास पासवान के निधन के बाद कर्मकांड की विधि पूरी करने के बाद उनके बेटे चिराग पासवान भी प्रचार अभियान में उतरेंगे। वहीं 23 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी बिहार में होंगे। प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सासाराम, गया, भागलपुर में मंच साझा करेंगे, तो राहुल गांधी सहयोगी गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के साथ हिसुआ में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान 28 अक्तूबर को होना है। पहले चरण के मतदान को देखते हुए प्रचार के लिए एक सप्ताह का ही समय बचा है। राजनीति के पंडित अभी तक प्रचार अभियान में एनडीए का पलड़ा भारी मान रहे हैं। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तीन चौथाई बहुमत के साथ राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा किया है। इसी तरह से महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव को भी 15 साल बाद मुख्यमंत्री बनने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी की 12 रैलियां होंगी
बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 दिन में 12 रैलियां करेंगे। उनकी पहली रैली 23 अक्तूबर को सासाराम में होगी। उसी दिन प्रधानमंत्री की दो और रैलियां गया और भागलपुर में भी होंगी। इसके बाद वे 28 अक्तूबर को दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में रैलियां करेंगे। प्रधानमंत्री का तीसरा दौरा एक नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में हाेगा तो चौथा और अंतिम दौरा तीन नवंबर को पश्चिम चंपारण, सहरसा तथा अररिया के फारबिसगंज में होगा।
प्रधानमंत्री के प्रचार से एनडीए को काफी उम्मीदें
पहले चरण के लिए आखिरी दौर में प्रधानमंत्री के प्रचार से एनडीए को काफी उम्मीद है। नरेंद्र मोदी सभी 71 सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीतने का आह्वान करेंगे।