{"_id":"5f8e87ef3b3aac4810392594","slug":"bihar-election-2020-by-poll-election-2020-india-government-increases-the-maximum-spending-limit-of-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव 2020 : अब प्रत्याशी कर सकेंगे ज्यादा खर्च, सरकार ने बढ़ाई अधिकतम व्यय सीमा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव 2020 : अब प्रत्याशी कर सकेंगे ज्यादा खर्च, सरकार ने बढ़ाई अधिकतम व्यय सीमा
Tue, 20 Oct 2020 12:17 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
राजनेता (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग के सुझाव पर सरकार ने लोकसभा और विधानसभा उम्मीदवारों की अधिकतम व्यय सीमा 10 फीसदी बढ़ा दी है, क्योंकि कोविड-19 के कारण जारी दिशा-निर्देशों के चलते उन्हें प्रचार करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
इससे बिहार विधानसभा चुनाव और लोकसभा की एक तथा विधानसभा की 59 सीटों पर होने वाले उप चुनाव में उम्मीदवारों को मदद मिलेगी।
चुनाव आयोग ने एक महीने पहले कोविड-19 के मद्देनजर उम्मीदवारों के धन व्यय की सीमा 10 फीसदी बढ़ाने का सुझाव दिया था।
कानून मंत्रालय द्वारा सोमवार रात जारी की गई एक अधिसूचना के अनुसार लोकसभा चुनाव लड़ रहा उम्मीदवार अब अधिकतम 77 लाख रुपये खर्च कर सकता है। पहले यह सीमा 70 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
वहीं विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार अब 28 लाख रुपये की जगह 30.8 लाख रुपये खर्च कर सकता है।
उम्मीदवारों की प्रचार के लिए खर्च करने की अधिकतम सीमा हर राज्य में अलग है।
चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "अधिकतम व्यय सीमा किसी कारण से बढ़ाई गई है। लेकिन अधिसूचना में कारण का उल्लेख करने की आवश्यकता नहीं है।"
लोकसभा चुनाव से पहले 2014 में आखिरी बार अधिकतम व्यय सीमा बढ़ाई गई थी।
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को होना है। अधिकतर उपचुनाव तीन नवंबर को होंगे।
बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट और मणिपुर की कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनव सात नवंबर को है।