फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar: EC shares list of people not found at addresses with political parties

Bihar SIR: चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को सौंपी वोटर लिस्ट से गायब लोगों की सूची, हर मतदाता तक पहुंचने की अपील

Mon, 21 Jul 2025 09:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 21 Jul 2025 09:06 PM IST
सार

Bihar SIR: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अहम चरण में चुनाव आयोग ने 29.62 लाख ऐसे मतदाताओं की सूची राजनीतिक दलों को दी, जिनके फॉर्म अब तक नहीं मिले हैं। साथ ही 43.93 लाख ऐसे मतदाताओं की सूची भी दी गई, जो अपने पते पर नहीं मिले। आयोग ने सभी 12 प्रमुख राजनीतिक दलों से कहा है कि वे अपने बूथ-स्तर के एजेंटों के जरिए इन मतदाताओं से संपर्क करें, ताकि कोई पात्र मतदाता छूट न जाए।

विज्ञापन
Bihar: EC shares list of people not found at addresses with political parties
चुनाव आयोग - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अहम चरण में पहुंच गई है। इस बीच, चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान 29.62 लाख ऐसे मतदाताओं की सूची साझा की गई, जिनके फॉर्म अब तक नहीं मिले हैं। इसके साथ ही लगभग 43.93 लाख उन मतदाताओं की सूची भी दी गई है, जो अपने पते पर नहीं मिले।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने सभी 12 प्रमुख राजनीतिक दलों से आग्रह किया है कि वे इन बचे हुए मतदाताओं से संपर्क करें। इसके लिए जिला अध्यक्षों और पार्टी की ओर से नियुक्त लगभग 1.5 लाख बूथ-स्तर के एजेंटों की मदद ली जाए। आयोग ने सोमवार को कहा, इसका मकसद यह है कि पूरी चुनाव प्रमाली एक मिशन मोड में मिलकर काम करें ताकि कोई भी योग्य मतदाता छूटने न पाए। इस चुनाव प्रणाली  में राजनीतिक दल भी शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'हम न तो खबरें देखते हैं, न ही इंटरव्यू', ED के खिलाफ दुष्प्रचार से प्रभावित न होने की अपील पर जस्टिस गवई
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने बताया कि मसौदा मतदाता सूची एक अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। एक अगस्त से आम लोग सूची में किसी भी नाम को जोड़ने, हटाने या सुधार के लिए आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed