{"_id":"687e3608eed5f271ce062f33","slug":"we-don-t-watch-news-youtube-interviews-cji-b-r-gavai-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CJI: 'हम न तो खबरें देखते हैं, न ही इंटरव्यू', ED के खिलाफ दुष्प्रचार से प्रभावित न होने की अपील पर जस्टिस गवई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CJI: 'हम न तो खबरें देखते हैं, न ही इंटरव्यू', ED के खिलाफ दुष्प्रचार से प्रभावित न होने की अपील पर जस्टिस गवई
Mon, 21 Jul 2025 06:14 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 21 Jul 2025 06:14 PM IST
सार
CJI: चीफ जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि वह खबरें और यूट्यूब इंटरव्यू नहीं देखते, इसलिए ईडी के खिलाफ बनाई गई बातों से प्रभावित नहीं होते। एक मामले में ईडी ने वरिष्ठ वकीलों को कानूनी सलाह देने पर समन भेजा था, जिस पर केंद्र सरकार ने जांच एजेंसी को नोटिस न देने का निर्देश दिया। सीजेआई ने माना कि कुछ मामलों में ईडी ने अपनी सीमा से बाहर जाकर काम किया है, लेकिन कोर्ट खुद इस पर नजर रखता है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ बनाई जा रही बातों से सुप्रीम कोर्ट को प्रभावित न होने की अपील पर चीफ जस्टिस (सीजेआई) बीआर गवई कहा, हम न तो खबरें देखते हैं और न ही यूट्यूब इंटरव्यू देखते हैं। जस्टिस गवई और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की बेंच एक स्वत: संज्ञान मामले पर सुनवाई कर रही थी। इस मामले में ईडी ने वरिष्ठ वकीलों अरविंद दातार और प्रताप वेणुगोपाल को उनके उनके मुवक्किलों को कानूनी सलाह देने केल लिए समन भेजा गया था।
केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए। उन्होंने कहा कि इस मामले को सर्वोच्च स्तर पर उठाया गया है और जांच एजेंसी को निर्देश दिया गया है कि वो केवल कानूनी सलाह देने वाले वकीलों को नोटिस जारी न करे। हालांकि, मेहता ने यह भी कहा कि संस्थाओं को बदनाम करने के लिए झूठी कहानियां बनाई जा रही हैं।
ये भी पढ़ें: 'वो आपके मित्र नहीं...कुछ शिष्टाचार रखें', जस्टिस यशवंत को सिर्फ वर्मा कहने पर वकील को CJI ने फटाकार
विज्ञापन
उन्होंने कहा, जहां तक आम टिप्पणियों की बात है, कभी-कभी उन्हें गलत समझा जाता है, यह हर मामले पर निर्भर करता है। मैं यह कह रहा हूं, ईडी नहीं। एक सुनियोजित कोशिश की जा रही है कि किसी संस्था के खिलाफ कहानी तैयार की जाए।मिलॉर्ड को कुछ ही मामलों में ओवरस्टेपिंग (संस्था या अधिकारी जब अपनी सीमा से बाहर जाए) दिखाई देगा।
इस पर सीजेआई गवई ने कहा, हमें भी कई मामलों में ईडी की ओर से ऐसी ओवरस्टेपिंग देखने को मिल रही है। ऐसा नहीं है कि हमें कुछ दिखाई नहीं दे रहा। सीजेआई गवई ने यह भी कहा, हम खबरें नहीं देखते; यूट्यूब इंटरव्यू भी नहीं देखते। सिर्फ पिछले हफ्ते कुछ फिल्में देखने का मौका मिला था। जस्टिस गवई एक हफ्ते तक बीमार थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन