फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bihar deputy CM tejashwi yadav did not reached in programme which attended by nitish kumar

महागठबंधन में दिखने लगी दरार, सीएम नीतीश के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव

Sat, 15 Jul 2017 03:55 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Sat, 15 Jul 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
bihar deputy CM tejashwi yadav did not reached in programme which attended by nitish kumar

जमीन घोटाले में लालू परिवार के घिरने के बाद महागठबंधन में आई दरार साफ तौर पर दिखने लगी है। पटना में एक कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार पहुंचे, लेकिन राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव यहां मौजूद नहीं थे। यहां कार्यक्रम में तेजस्वी के नाम की प्लेट रखी गई, लेकिन बाद में वो हटा ली गई। बताया जाता है नीतीश कुमार ने ही नेमप्लेट हटवाने के निर्देश दिए। खबर है कि इस सारे घटनाक्रम से नाराज नीतीश कुमार ने रविवार को विधायक दल की बैठक भी बुलाई है, जिसमें कोई बड़ा ‌निर्णय लिया जा सकता है। 

विज्ञापन
वहीं आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इससे पहले शुक्रवार देर रात साफ कर दिया था कि तेजस्वी यादव किसी भी कीमत पर इस्तीफा नहीं देंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में लालू ने कहा कि तेजस्वी के इस्तीफे का सवाल ही नहीं है, बाकि जिसे जो फैसला करना हो करे।

शुक्रवार देर शाम रांची से लौटने के बाद लालू यादव से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने मुलाकात की। हालांकि, चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महागठबंधन अटूट है। उनके बयान के कुछ ही समय बाद लालू यादव का बयान सामने आया और कहा कि हमारे तरफ से महागठबंधन को कोई खतरा नहीं है।


लालू यादव ने सोनिया गांधी से बातचीत से भी इंकार किया और कहा कि दिन भर न्यूज चलाई जा रही है कि सोनिया जी ने लालू और नीतीश से बात की। इसका पुरजोर खंडन करता हूं। लालू ने ये भी कहा कि हमारी तरफ से गठबंधन पर कोई आंच नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed