{"_id":"597a82d74f1c1b9f348b463d","slug":"bihar-cm-nitish-will-back-to-upa-vice-president-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP में शामिल हुए नीतीश विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को ही देंगे समर्थन ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
BJP में शामिल हुए नीतीश विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को ही देंगे समर्थन
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 28 Jul 2017 05:55 AM IST
विज्ञापन
nitish kumar
देश की राजनीति में रातोंरात हलचल मचा देने के बाद नीतीश कुमार ने भले ही एनडीए का दामन थामा हो लेकिन वे उपराष्ट्रपति की दौड़ में शामिल विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को ही समर्थन देंगे। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार ने विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए अपनी राय नहीं बदलने से इनकार किया है।
विज्ञापन
नीतीश ने कहा कि दो मामलों को एक स्तर पर देखना उचित नहीं है। वहीं, जेडीयू के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, बिहार में बीजेपी के साथ गठबंधन करके फिर से मुख्यमंत्री पद हासिल करने जा रहे नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार का ही साथ देंगे।
विज्ञापन
नीतीश ने आगे कहा कि बीजेपी के साथ जुड़ने का मकसद बिहार कल्याण के हित से है। लेकिन विपक्ष के उम्मीदवार को समर्थन देना उनकी योग्यता और पहचान पर आधारित है। इसलिए इस फैसले में कैसा भी बदलाव मुनासिब नहीं है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नीतीश ने राष्ट्रपति पद के लिए रामनाथ कोविंद को समर्थन दिया था लेकिन उस वक्त नीतीश ने कांग्रेस और आरजेडी को कहा था कि राज्य के मामलों में उन्होंने महागठबंधन को चुना था।
लेकिन इसका राष्ट्रीय स्तर से कोई संबंध नहीं है। नीतीश ने साथ ही अपने सभी विधायकों को बता दिया है कि विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को ही उनका समर्थन मिलेगा। एनडीए उम्मीदवार वेंकैया नायडू पर कोई विचार न बनाये।