{"_id":"62d837e2b21da1186962142a","slug":"bihar-cm-nitish-kumar-announces-an-ex-gratia-of-rs-4-lakhs-each-for-five-people-across-five-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने किया मुआवजे का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार: बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने किया मुआवजे का एलान
Wed, 20 Jul 2022 10:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 20 Jul 2022 10:44 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
नीतीश कुमार
- फोटो : Social media
विस्तार
बिहार में खराब मौसम और बिजली गिरने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना सीवान, समस्तीपुर, गया, खगड़िया और सारण की है। सभी जगह एक-एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।
विज्ञापन