फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Chief Minister Nitish Kumar's answer to the question of Prashant Kishor coming into politics

जब हुआ सवाल: प्रशांत किशोर बिहार आ गए हैं, राजनीति करने की बात कर रहे हैं?, तो क्या बोले सीएम नीतीश कुमार

Tue, 03 May 2022 12:32 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 03 May 2022 12:32 PM IST
सार

माना जा रहा है कि पीके खुद की पार्टी बनाएंगे, जिसका नाम 'जन सुराज' होगा। उनके इशारे से तो यही लग रहा है। बिहार से इसकी शुरुआत के लिए पीके पटना पहुंच चुके हैं। वे यहीं से बड़ा एलान भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar Chief Minister Nitish Kumar's answer to the question of Prashant Kishor coming into politics
नीतीश कुमार-प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के कायाकल्प का मिशन बीच में छूटने के बाद प्रशांत किशोर ने जन सुराज अभियान का शंखनाद कर दिया है। इसकी शुरुआत वह बिहार से करने वाले हैं। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारे में हलचल भी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं और अपनी जन सुराज पार्टी की शुरुआत वह बिहार से करेंगे। हालांकि, पीके ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह अपनी कोई पार्टी बनाने जा रहे हैं।

विज्ञापन


उनकी घोषणा के बाद सबसे ज्यादा चिंता बिहार के राजनीतिक दलों में है। भले ही कोई खुल कर इस मसले पर न बोल रहा हो, लेकिन हर किसी की नजर पीके के अगले कदम पर ही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी यही हाल है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



पीके के सवाल पर क्या दिया जवाब?
ईद के मौके पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित नमाज में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हुए। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि प्रशांत किशोर बिहार आ गए हैं, राजनीति करने की बात कर रहे हैं? तो इस पर नीतीश कुमार ने कुछ भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। एक तरह से वह इस सवाल से बचते नजर आए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा, ये सब छोड़ दीजिए। इस दौरान उन्होंने सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं। 

पटना पहुंच चुके हैं पीके
कांग्रेस से बात बिगड़ने के बाद से प्रशांत किशोर लगातार सुर्खियों में हैं। सोमवार सुबह-सुबह उन्होंने ट्वीट कर लोकतंत्र में सार्थक भागीदारी निभाने व जन हितैषी नीतियों को आकार देने के अपने नए प्रयासों का साफ संकेत दे दिया। माना जा रहा है कि पीके खुद की पार्टी बनाएंगे, जिसका नाम 'जन सुराज' होगा। उनके इशारे से तो यही लग रहा है। बिहार से इसकी शुरुआत के लिए पीके पटना पहुंच चुके हैं। वे यहीं से बड़ा एलान भी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि पटना के पॉश इलाके में उनका ऑफिस तैयार हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed