फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bihar board result 2017, topper could not answer basic question

फिर सवालों के घेरे में आया बिहार बोर्ड, 12वीं के टॉपर पर उठे सवाल

Thu, 01 Jun 2017 09:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 01 Jun 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
bihar board result 2017, topper could not answer basic question
बिहार बोर्ड परीक्षा के टॉपर गणेश कुमार

बिहार बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के बाद राज्य की शिक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार राज्य बोर्ड द्वारा जारी 12वीं का परीक्षा परिणाम बेहद ही खराब रहा। बिहार बोर्ड में कुल 64 फीसदी छात्र और छात्राएं फेल हो गए। सभी को लगा कि इस बार राज्य की परीक्षा व्यवस्था सुधर गई है, पर अब चौंकाने वाली खबरें सामनें आ रही हैं।

विज्ञापन


खास बात ये है कि इस बार बिहार के टॉपर गणेश कुमार को संगीत के पेपर में प्रैक्टिकल में 70 में से 65 अंक मिले और लिखित परीक्षा में 30 में से 18 अंक मिले हैं, साथ ही उन्हें हिंदी के पेपर में 92 अंक मिले हैं। गणेश कुमार की उम्र 24 साल है और वह झारखंड के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


गणेश ने अपने घर से 250 किमी दूर समस्तीपूर जिले से परीक्षा दी थी। गणेश से जब संगीत से जुड़े सवाल किसी रिपोर्टर ने पूछे तो वह उनके जवाब नहीं दे सके। हालांकि गणेश के स्कूल प्रिंसपल का कहना है कि गणेश एक होनहार विद्यार्थी हैं। उन्होंने सफाई दी कि संगीत के विषय में आमतौर पर शिक्षक नंबर देने में काफी रियायत बरतते हैं जिसकी वजह से छात्रों को अच्छे नंबर मिल जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेईई पास करने वाला बिहार बोर्ड परीक्षा में फेल

bihar board result 2017, topper could not answer basic question

बिहार बोर्ड का यह तमाशा यहीं खत्म नहीं होता बोर्ड में कॉपी इतनी कड़ाई से जांची गई है कि आईआईटी जेईई की परीक्षा पास करने वाले कई छात्रों को भी फेल कर दिया गया है। बिहार निवासी इब्राहिम को जेईई मेन्स में 89 अंक मिले हैं। जबकि बोर्ड परीक्षा में उन्हें दो विषयों में फेल कर दिया गया है। इब्राहिम को फिजिक्स में 14 और केमेस्ट्री में 16 नंबर मिले हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इब्राहिम को इन्हीं दो सबजेक्ट में जेईई के एग्जाम में 33-33 नंबर मिले हैं। 

इसके साथ ही बिहार बोर्ड ने गणित का पेपर देने वाले एक छात्र को जीवविज्ञान में पास कर दिया है। बिहार के साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थी विशाल कुमार ने 12वी बोर्ड परीक्षा में गणित का पेपर दिया था, लेकिन जब रिजल्ट आया तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गई। विशाल को परीक्षा में अच्छे अंक तो मिले ही थे, लेकिन जिस विषय की परीक्षा विशाल ने नहीं दी थी, उसे जीवविज्ञान की परीक्षा में भी उसे पास कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed