फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar BJP president Sanjay Jaiswal says JDU lost in 2020 because it sought votes in name of Nitish kumar

Bihar: भाजपा-जदयू में ठनी, संजय जायसवाल बोले- 2020 में नीतीश के नाम पर वोट मांगना जदयू को पड़ा था महंगा

Sun, 25 Sep 2022 11:18 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 25 Sep 2022 11:18 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हाल ही में हुआ बिहार का दो दिवसीय दौरा ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को अपना नेता मानने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
bihar BJP president Sanjay Jaiswal says JDU lost in 2020 because it sought votes in name of Nitish kumar
संजय जायसवाल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की  बिहार इकाई ने रविवार को नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू पर हमला बोला। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि नीतीश के नाम पर वोट मांगने के कारण ही जदयू को नुकसान उठाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की जनता के बीच में लोकप्रियता खत्म हो गई थी। 

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हाल ही में हुआ बिहार का दो दिवसीय दौरा ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को अपना नेता मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि साल 2020 में हमने एक साथ चुनाव लड़ा था? हमने पीएम मोदी के नाम पर वोट मांगे थे। हमारे उम्मीदवारों में से 74 निर्वाचित हुए थे। वहीं जदयू के उम्मीदवारों ने हमेशा मोदी के नाम को नीतीश कुमार के नाम से जोड़ा। जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। गौरतलब है कि साल 2020 में हुए चुनावों में जदयू को 43 सीटें मिली थीं। 
विज्ञापन


वहीं, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल के बयानों पर जदयू ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को इसलिए सफलता मिली थी क्योंकि उसके पीछे सीएम नीतीश कुमार थे। उनकी सत्ता में वापसी का भाजपा को फायदा मिला था। इतना ही नहीं जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि उससे पहले जब 2015 में राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे तब हमने भाजपा को रौंद दिया था। जबकि उस साल बिहार में विधानसभा चुनावों से एक साल पहले 2014 में भाजपा को लोकसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed