फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Election 2020, LJP preparing to field candidates against JDU

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: जदयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की तैयारी में लोजपा

Tue, 08 Sep 2020 05:32 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 08 Sep 2020 05:32 AM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020, LJP preparing to field candidates against JDU
Chirag Paswan and Nitish Kumar - फोटो : पीटीआई

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ राजग गठबंधन में सीट बटवारे पर उठापटक शुरू हो गई है। जदयू से तनातनी के बीच लोजपा ने राज्य में भाजपा के हिस्से की सौ सीटों को छोड़ कर अन्य सीटों पर अपनी पार्टी का उम्मीदवार उतारने का संदेश दिया है। वहीं हाल ही में राजग में शामिल हुई जीतनराम मांझी की पार्टी हम लोजपा उम्मीदवारों के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सोमवार को चिराग पासवान के आवास पर हुई लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में भाजपा के हिस्से की सीटों के इतर अन्य सीटों पर उम्मीदवार उतारने पर मंथन हुआ। सूत्रों के मुताबिक चिराग ने पार्टी से शेष 143 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। बैठक में गठबंधन करने का संपूर्ण अधिकार चिराग को देने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन

 
शह-मात का खेल
दरअसल पूरी राजनीति ज्यादा से ज्यादा सीट हथियाने की है। जदयू लोजपा को 30 से ज्यादा सीट देने को तैयार नहीं है। ज्यादा सीट न मिलने की संभावना के बाद चिराग सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ हमलावर हैं। उधर नीतीश ने लोजपा पर दबाव बनाने के लिए जीतनराम मांझी को राजग में शामिल कर लिया। जदयू ने भी साफ कह दिया है कि राज्य में उसका गठबंधन लोजपा के साथ नहीं, बल्कि भाजपा के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नड्डा सुलझाएंगे विवाद
विवाद के बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार और बुधवार को बिहार दौरे पर होंगे। भाजपा सूत्रों का कहना है कि नड्डा बुधवार को नीतीश के साथ बैठक कर सकते हैं। अब तक जदयू और भाजपा के बीच सीटों के बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि इसी बैठक में सीटों के बंटवारे पर मंथन का सिलसिला शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed