{"_id":"5d0770068ebc3e320e1dca54","slug":"bihar-ashwini-kumar-choubey-on-reports-of-him-sleeping-during-a-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेस वार्ता में सोने का लगा आरोप तो मंत्री जी बोले- मैं मनन चिंतन भी करता हूं, सो नहीं रहा था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रेस वार्ता में सोने का लगा आरोप तो मंत्री जी बोले- मैं मनन चिंतन भी करता हूं, सो नहीं रहा था
Mon, 17 Jun 2019 04:18 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 17 Jun 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
अश्विनी कुमार चौबे (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
बिहार में चमकी बुखार यानी एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम से लगातार बच्चों की मौत हो रही है। अब तक इस दिमागी बुखार से 100 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं बिहार भाजपा के नेता व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे पर प्रेस वार्ता में ही सोने का आरोप लगा। तो अब उन्होंने इस आरोप पर अपना जवाब देते हुए कहा कि मैं मनन- चिंतन भी करता हूं, सो नहीं रहा था।
विज्ञापन
#WATCH MoS Health and Family Welfare, Ashwini Kumar Choubey on reports of him sleeping during a media briefing of Union Health Minister on Bihar AES deaths: Main manan chintan bhi karta hoon na, main so nahi raha tha. pic.twitter.com/i9p8e37cJJ
— ANI (@ANI) June 17, 2019
विज्ञापन
दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को एसकेएमसीएच का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था। अस्पताल के दौरे के बाद उन्होंने प्रेस वार्ता की थी, जिसमें मंत्री अश्विनी चौबे सोते हुए नजर आए थे। इस पर जदयू ने ट्वीट किया था, जिसमें लिखा कि 200 बच्चों की जान जाने के बाद के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की प्रेस वार्ता हो रही है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे सो रहे हैं। जाने इनकी मानवीय संवेदना कहां मर गई?
विज्ञापन
बता दें कि बिहार के एसकेएमसीएच और केजरीवाल अस्पताल में रोजाना दिमागी बुखार से पीड़ित बच्चों के आने का सिलसिला जारी है। इस बुखार के कारण सबसे ज्यादा मौतें मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में ही हुई हैं। इस बुखार पर रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।