फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   biggest prediction on Uttar pradesh election know who will be CM

सबसे बड़ी भविष्यवाणी, जानिए किसके सिर सजेगा यूपी का ताज

Thu, 09 Mar 2017 10:49 PM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली/अमर उजाला
शशिधर पाठक, नई दिल्ली/अमर उजाला Updated Thu, 09 Mar 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
biggest prediction on Uttar pradesh election know who will be CM
अखिलेश यादव, नरेंद्र मोदी, मायावती, राहुल गांधी
भाजपा के भाग्य में उत्तर प्रदेश में सत्ता का सुख नहीं है, वहीं अखिलेश उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बसपा को ग्रह-दशा ठीक न होने के कारण पछताना पड़ेगा। कांग्रेस को सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है। इन सबके बीच बुरी खबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लिए है। प्रख्यात ज्योतिष राजीव नारायण शर्मा के अनुसार प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष दोनों ने अपना दु:ख बढ़ाने का भरपूर इंतजाम कर लिया है।
विज्ञापन


शर्मा के अनुसार वह पिछले 12 साल से राजनीतिक घटनाक्रम पर भविष्यवाणी कर रहे हैं और 0.001 फीसदी भी उनकी भविष्यवाणी गलत नहीं है। वह दावा करते हुए कहते हैं अगले दो दिन में चुनाव आयोग के नतीजे आ जाएंगे और यह पूरी तरह से समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में होंगे। 
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य अजय भाम्बी ने भी अखिलेश यादव को ही अगला मुख्यमंत्री बताया है।  ज्योतिष मनचंदा करण और रजत नायर का भी कहना है  समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के हाथ में सत्ता में आने के पूरे संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों बढ़ेगा मोदी-शाह का दु:ख ?

biggest prediction on Uttar pradesh election know who will be CM
Narendra Modi, Amit Shah, BJP
राजीव नारायण शर्मा कहते हैं कि मौजूदा समय में भाजपा की कुंडली बहुत मजबूत नहीं है। पार्टी या संस्थान की कुंडली में 40 प्रतिशत व्यक्ति का भाग्य काम करता है। प्रधानमंत्री मोदी के इसी भाग्य ने ग्रहों की अनुकूलता दिखाई थी और 2014 में उनके नेतृत्व में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन 2017 में यह समय प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अद्यक्ष के लिए अच्छा नहीं है।

11 फरवरी को मतदान का पहला चरण था और 11 मार्च को चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो रही है। इसी दौरान मोदी जी की भाग्य कुंडली में चंद्रमा पीडि़त है। ऐसे ही समय में उन्होंने धुआंधार चुनाव प्रचार भी किया है। यह उनका दु:ख बढ़ाएगा। अमित शाह की कुंडली में राहु की स्थिति भी अपमानित करने वाली बन रही है। पार्टी ने कोई और चेहरा घोषित नहीं किया है। ऐसे में प्रधानमंत्री, भाजपा अध्यक्ष और पार्टी तीनों की ग्रह दशा कहीं से भी शुभ समाचार का संकेत नहीं दे रही है।

मायावती का राजयोग नहीं
बसपा और बसपा प्रमुख मायावती का भी इस बार भाग्य साथ नहीं दे रहा है। ग्रहों की दशा अनुकूल नहीं है। राहु की दशा 12वें स्थान पर है। इससे साफ संकेत मिलता है कि बसपा मंजिल की तरफ तो बढ़ेगी, लेकिन थोड़ी दूर पहले ही रुक जाएगी। इस तरह से बसपा की पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में सीटें बढ़ेंगी, लेकिन मायावती का राजयोग न होने के कारण उन्हें इस बार सत्ता सुख से वंचित रहना पड़ सकता है। मानचंदा एमबीए फाइनेंस हैं और पिता राजीव मनचंदा से मिले ज्योतिष ज्ञान के आधार पर भविष्यवाणी करते हैं। मनचंदा के अनुसार यह चुनाव सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा का ही चुनाव है।

कांग्रेस को होगा फायदा

biggest prediction on Uttar pradesh election know who will be CM
अखिलेश और राहुल - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस को होगा फायदा
मुख्यमंत्री अखिलेश अपनी मजबूत कुंडली से राजसत्ता का सुख भोग तो सकते हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक फायदा कांग्रेस को होने की संभावना है। राजीव नरायन के अनुसार चार जनवरी को ग्रहों की चाल में परिवर्तन हुआ है। यह कांग्रेस को काफी फायदा दिला रहा है। 31 जनवरी 2017 को पौने दो बजे के करीब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने समाजवादी पार्टी के संथ गठबंधन की अधिकारिक घोषणा की थी। इस हिसाब से भी कांग्रेस का वोटप्रतिशत या सीट के हिसाब से फायदा होने वाला है।

पहले तीन चरण में गठबंधन का कोटा पूरा

राजीव नारायण का कहना है कि उन्होंने उ.प्र. में मतदान के हर चरण की संभावना पर काम किया है। उनका मानना है कि समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन ने पहले तीन चरण में ही अच्छी बढ़त बना ली थी। पहले चरण में गठबंधन को सबसे अधिक फायदा हुआ। यह बढ़त उसे सत्ता के करीब ले जाने में कारगर साबित होगी। भाजपा पहले और दूसरे चरण में काफी बड़े नुकसान से गुजरी है। इसकी आगे भरपाई नहीं हो पाई।

सफल रही है भविष्य वाणी

डोनाल्ड ट्रंप बनेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति। महाराष्ट्र और उड़ीसा नगर निकाय चुनाव में भाजपा को बढ़त तो मिलेगी लेकिन नगर निकाय चुनावों में सत्ता से रहेगी दूर। यह हाल के महीनों की भविष्यवाणियां हैं। राजीव नरायन शर्मा की ये भविष्यवाणियां समय से पहले आई और नतीजे आने पर सटीक साबित हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed